हलचल

कुंभ 2019 : कबूतर बाबा से रूद्राक्ष बाबा तक, देखने उमड़ रहा है लोगों का हुजूम

दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक पर्वों में से एक कुंभ मेले की मकर संक्रांति पर हुई औपचारिक शुरूआत के बाद हर दिन वहां हजारों लोगों का हुजूम उमड़ रहा है।

विभिन्न अखाड़ों से आएं साधु-संतों ने पहले दिन की शोभा बढ़ाई तो सैकड़ों लोगों (जिनमें पर्यटक भी शामिल थे) के लिए दूसरा दिन रहा जहां सभी ने संगम में डुबकी लगाई।

हमेशा की तरह, लाखों लोगों के साथ सैकड़ों संगठनों और अखाड़ों से आए साधु-संत हमेशा आकर्षण का केंद्र रहे हैं। नागा साधुओं की कई तरह के पोज़ में फोटो सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जाती है।

हालांकि, अलग-अलग वेशभूषा में देश के कई जगहों से आए साधुओं के प्रति श्रद्धालुओं की काफी श्रृद्धा रहती है। इनकी जीवन जीने की शैली हर बार इस धार्मिक आयोजन को अधिक अनूठा और रंगीन बना देती है।

रुद्राक्ष वाले बाबा

कुंभ मेले के साधुओं में से एक, जूना अखाड़े के महंत शक्ति गिरि आकर्षक धूप के चश्मा लगाए बैठे हैं।

गिरी ने अपने शरीर पर 70 किलो वजन उठा रखा है जिसमें उनका मुकुट और सैकड़ों ‘रुद्राक्ष की माला’ शामिल हैं। इन्हें ‘रुद्राक्ष वाले बाबा’ के नाम से भी जाना जाता है। बाबा का मुकुट 22 किलोग्राम से अधिक वजन का है और अन्य 48 किलो उन्होंने शरीर पर सैकड़ों मालाओं के रूप में धारण कर रखा है।

कबूतर बाबा

जानवरों को साथ रखना भी भीड़ का ध्यान आकर्षित करने का एक और तरीका है। कुंभ मेले में इस बार एक अन्य बाबा दिखाई दे रहे हैं जिन्होंने अपने हाथ पर एक कबूतर के साथ चलते हैं। सैकड़ों साधकों को आकर्षित करने में सक्षम इन बाबा को ‘कबूतर बाबा’ का नाम दिया गया है।

कुंभ मेला केवल भारतीयों के लिए ही नहीं बल्कि विदेशी पर्यटकों के लिए भी एक शानदार कार्यक्रम का गवाह बनता है। कई विदेशी पर्यटकों को यहां पारंपरिक वेशभूषा में देखा जाता है।

इसके अलावा हर बार मेले में कल्पवासियों की ओर जाने वाले लोगों की संख्या भी ज्यादा देखी जाती है, जो इस बार मुख्य त्रिवेणी संगम के दूसरी ओर स्थापित है। कल्पवासी, वो होते हैं जो मेले के दौरान साधुओं की तरह सारे नियमों का पालन करते हैं जो कि हमेशा से कुंभ का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहे हैं।

sweta pachori

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago