कारोबार

Jio ने लॉकडाउन में करोड़ों उपभोक्ताओं को दिया ये बडा तोहफा

रिलायंस जियो ने कोरोना वायरस के चलते हुए लॉकडाउन में करोड़ों उपभोक्ताओं को बडी राहत दी है। कंपनी ने 17 अप्रैल तक 100 मिनट कॉलिंग और 100 टेक्स्ट मैसेज की सुविधा नि:शुल्क देने की घोषणा की है। इस मामले में कंपनी का कहना है कि लॉकडाउन को ध्यान में रखते हुए यह फैसला किया है। गौरतलब है कि भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने सभी कंपनियों से प्रीपेड ग्राहकों की वैधता बढ़ाने के लिए कहा था।

वैलिडिटी हो जाएगी खत्म तब भी आएगी इनकमिंग कॉल

कंपनी की तरफ से कहा गया है कि अगर 17 अप्रैल तक किसी उपभोक्ता की वैलिडिटी खत्म हो जाती है तब भी उसके पास इनकमिंग कॉल आएगी। इसके अलावा जियो के ग्राहक 17 अप्रैल तक देश में कहीं से भी 100 मिनट व 100 एसएमएस सुविधा का फ्री में लाभ ले सकते हैं।

Read More: अब भी ईएमआई किश्त को लेकर असमंजस में ग्राहक, बैंक नहीं दे रहे सूचना

इस तरह भी कर सकते हैं रिचार्ज, मिलेगा कैश बैक

यदि आप जियो के नंबर को गूगल पे या अमेजन या पेटीएम से रिजार्ज करेंगे तो आपको कैशबैक भी मिल जाएगा। इसके अलावा अगर आप एक्सेस या आईसीआईसीआई बैंक के ग्राहक हैं तो मैसेज कर भी आप मोबाइल रिचार्ज करा सकते हैं।

इस वजह से रिलायंस जियो ने उठाया ये कदम

गौरतलब है कि कोरोना वायरस के चलते पूरे देश में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन घोषित है। ऐसी स्थिति में मजदूर,किसान व अन्य लोगों को ​मोबाइल रिचार्ज कराने में भारी परेशानी उठानी पड रही है। इसलिए रिलायंस जियो ने यह बडा फैसला लिया जिससे 17 अप्रैल तक ऐसे उपभोक्ताओं को भारी राहत मिलेगी।

Ajay Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago