फोटो गैलेरी

ईशा अंबानी के प्री वेडिंग फंक्शन में जाह्नवी ने इस तरह दिखाई श्रीदेवी की झलक

देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी आज मुंबई में हो रही है। इससे पहले उदयपुर में ईशा की प्री वेडिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया था, जिसमें बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक के नामी सेलेब्स ने शिरकत की थी। बॉलीवुड सैलिब्रिटीज़ ने इस फंक्शन के दौरान अपने आउटफिट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की। इस कड़ी में न्यूकमर जाह्नवी कपूर भी शामिल हो गई हैं, जिनका अंदाज़ काफी आकर्षक लग रहा है।

जाह्नवी कपूर की ये तस्वीरें मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने अपने इंस्टा अकाउंट पर पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में जाह्नवी ने ग्रीन कलर की बांधनी साड़ी पहनी हुई है, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

साड़ी के साथ जाह्नवी ने डार्क ग्रीन वेलवेट ब्लाउज पहना हुआ है, जो उनकी साड़ी को और भी ज्यादा परफेक्ट लुक दे रहा है। उन्होंने अपने इस लुक को पूरा करने के लिए चोकर नेकलेस के साथ लाइट मेकअप किया है, जो उनके लुक पर चार चांद लगा रहा है।

जाह्नवी की इन तस्वीरों को लोगों की काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। कुछ लोगों को तो जाह्नवी को देख उनकी मां श्रीदेवी की याद आ गई। इससे पहली भी उदपुर से जाह्नवी के कई लुक सामने आ चुके हैं, जिनमें एक लुक काफी चर्चा में रहा था। इस लुक में उन्होंने गोल्डन लहंगा और लाल रंग का दुपट्टा पहन रखा था। उनका ये खूबसूरत लहंगा भी मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन में से एक है। वैसे ये कहना गलत नहीं होगा कि जाह्नवी के हर लुक में उनकी मां की झलक देखने को मिलती है।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago