हलचल

बिहार में जदयू और बीजेपी का गठबंधन टूटा, महागठबंधन के साथ गए सीएम नीतीश कुमार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को राजभवन पहुंचकर राज्यपाल फागू चैहान को अपना इस्तीफा सौंप दिया। नीतीश की पार्टी जदयू ने एनडीए से गठबंधन तोड़ दिया है और वह महागठबंधन के साथ चले गए हैं। अपने इस्तीफे के बाद नीतीश कुमार बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव के घर पहुंचे। यहां से नीतीश के साथ तेजस्वी यादव और कांग्रेस के भक्त चरण दास मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। यहां हुई बैठक में नीतीश कुमार को महागठबंधन का नेता चुना गया।

अब नीतिश आठवीं बार लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

जदयू के संस्थापक नीतीश कुमार अब आठवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। लेकिन, इस बार उनकी सरकार का गणित और सहयोगी सब बदले हुए होंगे। महज 45 विधायकों वाली उनकी पार्टी राज्य की सत्ता में बनी रहेगी। बिहार विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी राजद के साथ कांग्रेस, वाम दल और जीतन राम माझी की पार्टी ‘हम’ भी इस गठबंधन का हिस्सा होंगे।

महागठबंधन सरकार के पास पर्याप्त विधायकों का समर्थन

बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में बनने वाली महागठबंधन सरकार को 163 विधायकों का समर्थन हासिल होगा। जो नीतीश की एनडीए सरकार के 127 विधायकों के समर्थन से काफी ज्यादा है। नई नीतीश सरकार में राजद के 79 विधायक, कांग्रेस के 19 विधायक, वाम दलों के 16 विधायक और जीतनराम मांझी की हम पार्टी के चार विधायक भी शामिल हैं।

भाजपा ने बताया बिहार के साथ धोखा

बिहार सीएम नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जयसवाल ने कहा, आज जो कुछ हुआ वह बिहार की जनता के साथ धोखा है। यह उस जनादेश का उल्लंघन है जो बिहार की जनता ने दिया था। बिहार की जनता इसके कतई भी बर्दाश्त नहीं करेगी। प्रेस कांफ्रेस में बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय जायसवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, विधायक नितिन नवीन जैसे नेता मौजूद रहे।

मांझी की पार्टी ने किया नीतीश को समर्थन का ऐलान

नीतीश के इस्तीफे के पहले ही जीतनराम मांझी की पार्टी का बयान आ गया। मांझी की पार्टी हम ने कहा कि हमारी पार्टी नीतीश कुमार के साथ है। जीतनराम मांझी की पार्टी के चार विधायक हैं। सूत्रों के अनुसार, नई नीतीश सरकार में साल 2015 की तरह तेजस्वी डिप्टी सीएम होंगे। कांग्रेस को विधानसभा अध्यक्ष की कुर्सी मिल सकती है।

फूलन देवी बेहमई हत्याकांड के बाद बन गई थी चर्चित, सपा के टिकट पर जीता था लोकसभा चुनाव

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

1 month ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

1 month ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 months ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 months ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 months ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 months ago