हलचल

ईशा—आनंद शादी : शादी से पहले उदयपुर में ग्रैंड पार्टी की तैयारियां पूरी

दीपवीर और प्रिक की शादी के बाद दुनिया के अमीर लोगों में शुमार मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी में कुछ ही दिन बचे हैं। अपनी इकलौती बेटी की शादी में अंबानी खानदान कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी 12 दिसंबर को है। इन दोनों की शादी तो मुंबई में होगी जबकि शादी की सभी रस्में 8 और 9 दिसम्बर को उदयपुर में होंगी। ईशा और आनंद की शादी की तैयारियों को लेकर नया अपडेट आया है। कहा जा रहा है कि अंबानी खानदान ने उदयपुर में हो रही रस्मों के लिए मेहमानों के लिए चार्टर्ड प्लेन शेड्यूल किए हैं।

मुकेश एवं नीता अंबानी की पुत्री ईशा और अजय एवं स्वाती पीरामल के पुत्र आनंद के विवाह पूर्व समारोह में उदयपुर आने वाले मेहमानों के लिए शहर के सभी फाइव स्टार होटल बुक किए जा चुके हैं। साथ ही, उनके लिए 1,000 लग्जरी कारों की व्यवस्था की गई है। इन अतिथियों को एयरपोर्ट से समारोह स्थल लाने-ले जाने के लिए जगुआर, पोर्श, मर्सिडीज, ऑडी और बीएमडब्ल्यू जैसी आलिशान गाड़ियों का बेड़ा तैयार रहेगा क्योंकि प्री-वेडिंग पार्टी में शिरकत करने दुनियाभर से अति विशिष्ट मेहमान आएंगे।

शादी से पहले अंबानी और पीरामल फैमिली अपना वीकेंड उदयपुर में धूमधाम से मनाने पहुचेंगे। इस दौरान शादी के कार्यक्रम प्रसिद्ध जगमंदिर, लेक पैलेस, उदयविलास और लीला पैलेस में आयोजित होंगे। उदयपुर एयरपोर्ट पर अगले हफ्ते के लिए टेक ऑफ और लैंडिंग के लिए 25-30 चार्टर्ड प्लेन शेड्यूल किए गए हैं जो कई फेरे लगाएंगे। इसका बड़ा कारण अंबानी और पीरामल परिवार के मेहमानों की आवाजाही है।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago