ताजा-खबरें

दुनिया के सबसे लंबे राजनेता का वर्ल्ड रिकॉर्ड है इस राजनेता के नाम

जहां भारत में 2019 को लोकसभा चुनावों को लेकर चर्चा है वहीं दुनिया में एक ऐसे राजनेता हैं जिनको उनकी अधिक लंबाई के कारण वर्ल्ड रिकॉर्ड का खिताब मिला है।

यह रिकॉर्ड अमेरिका के न्यूयॉर्क सिटी निवासी रॉबर्ट कॉर्नी के नाम दर्ज हुआ है उनकी लंबाई 6 फीट 10 इंच यानि 208 सेंटीमीटर है। वे वर्तमान में दुनिया के सबसे लंबे पार्षद हैं और उन्हें सबसे लंबे पुरुष राजनेता का खिताब मिला है।

रॉबर्ट कॉर्नी को बुधवार को सिटी हॉल में आयोजित एक कार्यक्रम में गिनीज बुक के अधिकारियों द्वारा उन्हें वर्ल्ड रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।

रॉबर्ट का नाम 14 जनवरी को दुनिया के सबसे लंबे राजनेता की लिस्ट में शामिल हुआ था।

रॉबर्ट ने इस खिताब को पाने के लिए की गई कोशिश के बारे में बताया कि इस खिताब को पाने के लिए वह दो साल से प्रयासरत थे। लेकिन उन्हें लगा कि कहीं उनका मजाक न बन जाए।

दुनिया के सबसे लंबे राजनेता का यह रिकॉर्ड उनसे पहले ब्रिटेन के सांसद लुइस गलस्टीन के नाम दर्ज था, जिनकी लंबाई 6 फीट 7 इंच यानि 202 सेंटीमीटर थी। 1979 में जिनकी मौत हो गई थी।

मजेदार बात यह है कि दुनिया के सबसे लंबे राजनेता के खिताब से नवाजे गये रॉबर्ट कॉर्नी का इंटरव्यू लेने के लिउ एक महिला पत्रकार को कुर्सी पर खड़ा होना पड़ा।

Rakesh Singh

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago