हलचल

ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामनेई ने हिंदी में भी बनाया ट्विटर अकाउंट

ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह सैय्यद अली खामनेई ने दूसरे देशों की कई प्रमुख भाषाओं में अलग-अलग ट्विटर अकाउंट बनाए हैं, जिसमें हिंदी भाषा का अकाउंट भी शामिल है। ख़ास बात यह है कि खामनेई के इस अकाउंट का नाम भी हिंदी मे है और इससे हिंदी भाषा में ही ट्वीट किए जा रहे हैं। हालांकि, अभी तक इस अकाउंट से दो ही ट्वीट किए गए हैं। पहला ट्वीट था, ‘अल्लाह के नाम से, जो अत्यंत कृपाशील और दयावान है।’

खामनेई ने हिंदी के साथ ही इन भाषाओं में बनाए अकाउंट

ईरानी नेता आयतुल्लाह सैय्यद अली खामनेई ने हिंदी के साथ-साथ जिन अन्य भाषाओं में ट्विटर अकाउंट बनाए हैं, उनमें फारसी, अरबी, उर्दू, फ्रेंच, स्पेनिश, रूसी और अंग्रेजी भाषाएं शामिल हैं। हालांकि, खामनेई के हिंदी अकाउंट से अभी तक किसी भारतीय नेता को फॉलो नहीं किया गया है। बल्कि, उनके इस अकाउंट से अलग-अलग भाषाओं के अपने ही अकाउंट को फॉलो किया गया है। सर्वोच्च ईरानी नेता का हिंदी ट्विटर अकाउंट इसलिए भी अहम है, क्योंकि भारत के साथ उसके संबंध बहुत पुराने और महत्वपूर्ण रहे हैं। आपको जानकारी के लिए बता दें कि अमेरिका की ओर से व्यापार प्रतिबंध लगाए जाने के बावजूद दोनों देशों के संबंधों को चाबहार पोर्ट और चाबहार-जहेदान रेल लिंक परियोजना ने नए आयाम दिए हैं।

Read More: जम्मू-कश्मीर राज्य के नए उपराज्यपाल के रूप में मनोज सिन्हा ने ली शपथ

2019 में खामनेई के अकाउंट पर प्रतिबंध की हुई थी मांग

ऐसा नहीं है कि आयतुल्लाह सैय्यद अली खामनेई के ट्विटर अकाउंट पहली बार चर्चा में आए हों, इससे पहले कुछ ईरानी कार्यकर्ताओं ने उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर प्रतिबंध लगाने की मांग की थी। यह मांग पिछले साल यानी वर्ष 2019 में ईंधन की बढ़ती कीमतों और अन्य मामलों में बढ़ते सरकार विरोधी प्रदर्शनों को रोकने के लिए ईरानी सरकार की ओर से इंटरनेट बंद करने पर की गई थी। वहीं, इस साल फरवरी माह में अमेरिका के रिपब्लिकल सीनेटरों के एक समूह ने ट्विटर से खामनेई और ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद जारिफ का अकाउंट बंद करने का अनुरोध किया था।

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago