लाइफस्टाइल

पूरी दुनिया में हो रही है इंटरनेशनल योग डे की तैयारी, जानें क्यों इतना प्रसिद्ध हो चुका है योग

प्राचीन समय से योग हमारे जीवन का अहम हिस्सा रहा है। कई जगह इसका विस्तार से वर्णन मिलता है। लेकिन पिछले कुछ समय में इसका प्रभाव लोगों के बीच काफी देखने को मिला है। ना सिर्फ भारत में बल्कि पूरे विश्व में लोग योग को अपना रहे हैं। पीएम नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से अब योग को इंटरनेशनल डे के रूप में मनाया जाने लगा है। इस कड़ी में आने वाली 21 जून को एक बार फिर पूरे विश्व में इंटरनेशनल योगा डे सेलिब्रेट किया जाएगा। योग आखिर है क्या और यह किस तरह हमारे लिए फायदेमंद है, आइए इस पर एक नज़र डालते हैं।

योग है क्या

योग शब्‍द युग्म या जोड़ को दर्शाता है। यह एक ऐसा शारीरिक अभ्यास है जो विभिन्‍न अंगों, मुद्राओं, ध्‍यान और नियंत्रित श्वास के माध्यम से शरीर, मन और आत्मा को जोड़ता है। योग न केवल शरीर को मजबूत करता है बल्कि मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य को भी बढ़ाता है।

योग के हैं कुछ नियम

योग कई प्रकार से फायदेमंद है लेकिन इसेे करने के भी कुछ नियम हैं, जिनका पालन करना बेहद जरूरी है।

  • योग की शुरुआत करने से पहले खुद को सामान्‍य स्थिति में रखें। अतिउत्साहित ना हों। शुरुआत में अपनी सांस को नियंत्रित करना बहुत जरूरी है।
  • योग का पूरा लाभ लेने के लिए हमेशा चटाई का प्रयोग करें।
  • योग करते समय हमेशा आरामदायक कपड़े पहनें।
  • योग हमेशा बिना मोजे के क​रें, नंगे पैर योगा करने से ज्यादा लाभ होता है। साथ ही आपका संतुलन भी बना रहता है।
  • योग के दौरान मोबाइल या अन्य साउंड सिस्टम का प्रयोग ना करें क्योंकि इससे ध्यान केन्द्रित करने में दिक्कत होती है।
  • यदि आप समूह में बैठकर योग कर रहे हैं तो धीरज रखें। सभी आसनों को करने और सीखने में समय लग सकता है। इसलिए अपनी तुलना किसी अन्‍य व्‍यक्ति से न करें और धीरज के साथ अपने योग पर ध्‍यान दें।
  • योग के दौरान खुद को खुश रखने की कोशिश करें इससे योग ज्यादा लाभकारी सिद्ध होगा।
  • योग एक लम्बी प्रक्रिया है इसलिए पूर्ण समय लेकर ही इस प्रक्रिया को करें, जल्दबाजी ना करें।
  • किसी जानकार व्‍यक्ति के संरक्षण में योग प्रारंभ करें।
  • योग करने का सही समय सुबह और शाम का होता है।
  • योग करने से पहले नहाना अधिक फायदेमंद होता है।
  • योग हमेशा खाली पेट किया जाना चाहिए। योग के तुरंत बाद भी कुछ नहीं खाना चाहिए।
  •  प्राणायम हमेशा योग के बाद करें।

यूं पहुंचाता है योग फायदा

  • ब्लड प्रेशर संतुलित रखता है।
  • रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।
  • शरीर में रक्त प्रवाह को सही रखता है।
  • जोड़ों को मजबूत बनाता है।
  • शरीर को लचीला बनाता है।
  • मोटापा कम करने में लाभकारी।
  • नींद ना आने की समस्या दूर करता है।
  • डिप्रेशन को दूर करने में मददगार।
  • दिल को स्वस्थ्य रखता है।
  • सूजन को कम करता है।
  • डायबीटिज में फायदेमंद।
  • शारीरिक दर्द दूर करता है।
  • तनाव कम करता है
  • यौनइच्छा बढ़ाता है।
Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

1 month ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

1 month ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 months ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 months ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 months ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 months ago