हलचल

27 मार्च से दोबारा शुरू होंगी अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवाएं, करीब दो साल बाद हटा बैन

केंद्र सरकार ने अंतरराष्ट्रीय हवाई सेवा बहाल करने को लेकर मंगलवार को एक बड़ा फैसला किया। नागरिक उड्डयन मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, तकरीबन दो साल बाद 27 मार्च, 2022 से भारत के लिए और भारत से वाणिज्यिक अंतरराष्ट्रीय सेवाएं फिर से शुरू कर दी जाएंगी। केंद्रीय मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करना अनिवार्य होगा।

हितधारकों से परामर्श के बाद किया निर्णय

केंद्र सरकार की ओर से साझा की गई जानकारी के अनुसार, दुनिया भर में कोरोना महामारी का असर कम होने और टीकाकरण कवरेज की रफ्तार तेज होने के बाद हितधारकों के परामर्श से सरकार ने 27 मार्च से अंतरराष्ट्रीय यात्री सेवाओं को फिर शुरू करने का निर्णय किया है। मालूम हो कि भारत में निर्धारित अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों पर प्रतिबंध 28 फरवरी तक लागू है।

अंतरराष्ट्रीय उड़ानों मार्च 2020 से लगी थी रोक

आपको जानकारी के लिए बता दें कि भारत ने नियमित अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर कोरोना संकट की वजह से 23 मार्च, 2020 से बैन लगाया था। हालांकि इस बीच कुछ देशों के साथ एयर बबल जैसी विशेष व्यवस्था के तहत उड़ानों का संचालन हो रहा था। जुलाई 2020 से एयर बबल व्यवस्था के तहत भारत और लगभग 40 देशों के बीच विशेष यात्री उड़ानें संचालित हो रही हैं।

Read Also: डीजीसीए ने कमर्शियल इंटरनेशनल उड़ानों पर आगामी आदेश तक बढ़ाई रोक

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago