हलचल

दूसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने नरेन्द्र मोदी ने अपने नाम किए कई ग़ज़ब रिकॉर्ड

सत्रहवीं लोकसभा के लिए हुए हाल में हुए चुनावों में भाजपा और उसके सहयोगियों दलों को मिली प्रचंड जीत के बाद गुरुवार 30 मई, 2019 को नरेन्द्र मोदी ने देश के प्रधानमंत्री के रूप में लगातार दूसरी बार शपथ ली। उनके अलावा नई कैबिनेट में 57 मंत्रियों ने भी पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। शुक्रवार को सुबह सभी मंत्रियों को विभागों का बंटवारा कर दिया गया। मंत्रालयों की जिम्मेदारी मिलते ही अधिकांश मंत्रियों ने अपना कार्यभार भी संभाल लिया। इन सबके बीच नरेन्द्र मोदी के दोबारा भारी बहुमत से जीत की चर्चा अब तक जारी है। लगातार दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने वाले मोदी ने अपने नाम कई नए रिकॉर्ड भी दर्ज किए हैं।

पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह की बराबरी की

नरेन्द्र मोदी ने पहला रिकॉर्ड पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा करने के बाद देश के प्रधानमंत्री के रूप में दोबारा शपथ लेने का बनाया है। अब तक ये रिकॉर्ड देश के केवल दो ही प्रधानमंत्रियों के नाम दर्ज था। आजादी के बाद से ऐसा कारनामा करने वाले पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू और डॉ. मनमोहन सिंह थे। पीएम मोदी ने लगातार दूसरी बार देश की बागडोर संभाल इनकी बराबरी कर ली है। अब उनसे आगे केवल पंडित जवाहर लाल नेहरू है, जिन्होंने लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। अगर 2024 के लोकसभा चुनाव में मोदी फिर से जीतकर आते हैं तो वह पूर्व पीएम नेहरू की बराबरी कर लेंगे।

दशकों बाद दूसरी बार पूर्ण बहुमत की सरकार सत्ता में

नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री के रूप में लगातार दूसरे कार्यकाल के साथ एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया है। मोदी ने 1971 के बाद लगातार दूसरी बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का रिकॉर्ड बनाया है। इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी देश की दूसरी ऐसी पार्टी बन गई है जिसने लगातार दूसरी बार पूर्ण बहुमत हासिल किया है।
वर्ष 1971 के बाद ऐसा करिश्मा दोहराने वाले नरेन्द्र मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री हैं। पीएम मोदी से पहले दूसरी बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का रिकॉर्ड जवाहर लाल नेहरू और इंदिरा गांधी के नाम दर्ज था। जवाहर लाल नेहरू और इंदिरा गांधी के बाद पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने वाले नरेन्द्र मोदी देश के तीसरे प्रधानमंत्री हैं।

दूसरी बार पूर्ण बहुमत की गैर कांग्रेसी सरकार बनाने वाले पहले पीएम

नरेन्द्र मोदी दो बार लगातार पूर्ण बहुमत की गैर कांग्रेसी सरकार बनाने वाले वह देश के पहले प्रधानमंत्री भी हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि देश में ऐसा पहली बार हुआ है जब कांग्रेस के अलावा किसी अन्य राजनीतिक दल को लोकसभा में लगातार दूसरी बार पूर्ण बहुमत प्राप्त हुआ हो। 2014 के लोकसभा चुनाव में भी भाजपा को लोकसभा में 282 सीटें मिली थीं। इसके बाद अब 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने पिछली बार के आंकड़े को भी पार करते हुए 303 सीटों पर धमाकेदार जीत प्राप्त की हैं। गौरतलब है कि भारत की 543 सीटों वाली लोकसभा में स्पष्ट बहुमत के लिए किसी भी राजनीतिक पार्टी को सरकार बनाने के लिए कम से कम 272 सीटों की आवश्यकता होती है। बड़ी पार्टियां अपनी सहयोगी पार्टियों के साथ भी सरकार बना सकती है।

नेहरू के नेतृत्व में लगातार तीन बार बनीं कांग्रेस सरकार

देश की आज़ादी के बाद पंडित जवाहर लाल नेहरू के नेतृत्व में कांग्रेस की लगातार तीन बार स्पष्ट बहुमत प्राप्त करने वाली सरकार बनी थी। उसके बाद इंदिरा गांधी के नेतृत्व में 1967 और 1971 में लगातार दूसरी बार सरकार बनी थी। कांग्रेस को 1980 और 1984 के चुनावों में भी लगातार दूसर बार स्पष्ट बहुमत हासिल हुआ था, लेकिन दोनों बार प्रधानमंत्री अलग-अलग थे। वर्ष 1975 में लगे आपातकाल के बाद हुए लोकसभा चुनाव में सत्ता से बेदखल हुई इंदिरा गांधी ने 1980 में फिर से जीत दर्ज कर कांग्रेस की सरकार बनाई थी।

Read More: मोदी सरकार-2 में 58 मंत्रियों ने ली शपथ, जानें किसे मिला.. कौनसा मंत्रालय?

हालांकि, इस दौरान इंदिरा अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर सकीं और सन् 1984 में प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए उनकी हत्या कर दी गई थी। इसके बाद उनके बेटे राजीव गांधी ने केन्द्रीय सत्ता का नेतृत्व किया था। इंदिरा गांधी की हत्या के बाद देश में हुए पहले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने 400 से ज्यादा सीटों पर बड़ी जीत दर्ज की थीं। इसके बाद से वर्ष 2014 के लोकसभा चुनावों से पहले तक देश के किसी भी राजनीतिक दल को लोकसभा में स्पष्ट बहुमत नहीं मिला था।

वर्ष 2014 में नरेन्द्र मोदी के चेहरे को प्रधानमंत्री के रूप में पेश कर चुनाव लड़ी भाजपा को जबरदस्त सफलता मिली और अकेले के दम पर पार्टी ने बहुमत से ज्यादा सीटें जीतीं। वर्ष 2019 हालिया लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने पिछले चुनावों से ज्यादा सीटें प्राप्त की और लगातार दूसरी बार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में दूसरी बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई है। भाजपा ने अपने सहयोगी दलों (एनडीए) को मिलाकर कुल 353 सीटें अपने नाम की हैं।

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago