ताजा-खबरें

भारत की सबसे धनी महिला है ये , 4.6 बिलियन डॉलर है कुल संपत्ति

8 मार्च ‘अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस’ के रूप में मनाया जा रहा है। यह दिवस सच में महिलाओं के संघर्षों की कहानियों को बयां करने वाला दिन है। आज के समय में महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं है। चाहे राजनीति हो या व्यापार, खेल जगत हो या फिर अंतरिक्ष की उपलब्धियां सब पर महिलाओं ने भी परचमा लहरा दिया है।

अगर भारत की बात करें तो भारतीय महिलाएं भी हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही है। हाल में जहां फोर्ब्स की सबसे अमीर लोगों की सूची में मुकेश अंबानी भारत के सबसे अमीर व्यक्ति हैं तो भारत की सबसे अमीर महिलाओं में सावित्री जिन्दल अग्रणी व्यावसायी महिला है।

भारत की अमीर महिलाओं की बात करें तो जिंदल ग्रुप ( जिंदल ग्रुप स्टील, पॉवर, सीमेंट और इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र की कंपनियां) की मालकिन सावित्री जिंदल का नाम सबसे पहले आता है। वह दिवंगत व्यावसायी ओम प्रकाश जिंदल की पत्नी हैं।

सावित्री जिंदल का जीवन परिचय
इनका जन्म 20 मार्च, 1950 को हरियाणा राज्य के हिसार जिले के तिनसुकिया में हुआ था। उनका विवाह ओम प्रकाश जिंदल से हुआ था। ओम प्रकाश जिंदल भारत के इस्पात उद्योग के एक बड़े कारोबारी थे उन्हें ‘मैन ऑफ स्टील’ भी कहते हैं। वे राजनीतिज्ञ भी थे। सावित्री जिंदल के चार बेटे पृथ्वीराज, सज्जन, रतन और नवीन जिंदल है। बड़े बेटे पृथ्वीराज जिंदल सॉ लिमिटेड के चेयरमैन हैं। सज्जन JSW एनर्जी के चेयरमैन हैं। रतन कंपनी के डायरेक्टर और सबसे छोटे नवीन ने ‘जिंदल स्टील’ की कमान संभाल रखी है।

31 मार्च 2005 को ओपी जिंदल का एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में निधन हो गया। जिंदल ग्रुप की कंपनियों को उनके 4 बेटों में बांटा गया था और वो स्वतंत्र रूप से उन्हें चलाते हैं। इस ग्रुप की सबसे बड़ी संपत्ति की देखरेख उनके बेटे सज्जन जिंदल करते हैं, जिनके अधीन जेएसडब्ल्यू स्टील है।

फोर्ब्स की अमीरों की सूची के मुताबिक सावित्री जिंदल दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में 290वें स्थान पर हैं। आज तक की कमाई 6.5 बिलियन डॉलर (45,547 करोड़ रुपये) है। वे भारत के सबसे अमीर लोगों की सूची में 14वें नंबर पर आती हैं तो महिलाओं में पहले स्थान पर। वे अपने पति के निधन के बाद से कंपनी की चेयरपर्सन बनीं हुई है।

सावित्री जिंदल राजनीतिक में भी आजमा चुकी है हाथ
सावित्री जिंदल केवल व्यापार के क्षेत्र तक सीमित नहीं रही, बल्कि उन्होंने राजनीति के क्षेत्र में भी हाथ आजमाया है और हरियाणा सरकार में विधायक और मंत्री भी रह चुकी हैं। 2014 के विधानसभा चुनावों में सावित्री जिंदल ने हिसार सीट से चुनाव लड़ा पर इस बार भाजपा के प्रतिनिधि डॉ. कमल गुप्ता से 13646 मतों से हार गई थीं। जिंदल को एशिया की भी सबसे धनी महिला बताया जाता है।

Rakesh Singh

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago