कारोबार

भारत का पहला बजट एक अंग्रेज ने पेश किया था, पढ़ें पूरी खबर

किसी भी देश की अर्थव्यवस्था में बजट के माध्यम से एक वर्ष का वित्तीय लेखा-जोखा प्रस्तुत किया जाता है। इस बजट में एक सरकार एक वर्ष में किस-किस क्षेत्र में कितना खर्च करने वाली है, आमदनी कहां से होगी और कितना बजट घाटा रहेगा आदि। भारत में इस बजट को वित्त मंत्री लोकसभा में प्रस्तुत करता है।

देश में नवनिर्वाचित मोदी सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल में निर्मला सीतारमण को वित्त मंत्री के रूप में शपथ दिलाई है। वह 5 जुलाई को पहला पूर्ण बजट पेश करेंगी।

पर क्या आपने कभी सोचा भारत का पहला बजट कब और किसने पेश किया था।

आजादी से पहले के वित्त मंत्री

भारत में लगभग दो सौ साल तक अंग्रेजों का शासनकाल रहा, जिसके कारण शासन की बागड़ोर अंग्रेजों के हाथों में थी। वर्ष 1857 के विद्रोह के बाद से भारत का शासन ईस्ट इंडिया कंपनी के हाथों से निकलकर ब्रिटिश साम्राज्ञी के पास आ गया। साम्राज्ञी के शासन काल में भारत के विकास के लिए एक निश्चित राशि हर वर्ष खर्च की जाती थी, इस बजट को पेश करने के लिए एक वित्त मंत्री होता था।

भारत का पहला बजट ब्रिटिश शासन काल में एक अंग्रेज जेम्स विल्सन ने 18 फरवरी 1860 को पेश कि‍या। जेम्स ब्रिटिश वायसराय काउंसिल के मेंबर (फाइनेंस) थे।

वहीं, आजादी से ठीक पहले बनी भारत की अं‍तरिम सरकार का बजट लियाकत अली खां ने पेश किया था। जिसकी अवधि 9 अक्टूबर, 1946 से लेकर 14 अगस्त, 1947 तक के लिए था।

आजादी के बाद पहले वित्तमंत्री

आजादी के बाद भारत का पहला बजट तत्कालीन वित्त मंत्री आरके षणमुखम शेट्टी ने 26 नवंबर, 1947 में पेश किया था, जो कि एक अंतरिम बजट था।

आजादी के बाद देश का पहला बजट वित्त वर्ष 1947-48 में पेश किया गया जो साढ़े सात महीने की अवधि के लिए था। इस बजट में कुल आय 172.77 करोड़ रुपए और कुल व्यय 178.77 करोड़ रुपए दिखाया गया, इस प्रकार बजट में कुल 6.52 करोड़ रुपए के घाटे का पेश किया था।

Rakesh Singh

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

1 month ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

1 month ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 months ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 months ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 months ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 months ago