हलचल

इसरो : देश का सबसे भारी सैटेलाइट जीसैट-11 लॉन्‍च, एक और उप​लब्धि

भारत के सबसे भारी सैटेलाइट जीसैट-11 का बुधवार (पांच दिसंबर) तड़के फ्रेंच गुयाना से एरिएयनस्पेस रॉकेट के जरिए सफल लॉन्च हुआ। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने कहा कि जीसैट-11 के लॉन्च से देश में ब्रॉडबैंड सेवा बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। दक्षिण अमरीकी के पूर्वोत्तर तटीय क्षेत्र स्थित फ्रांस के अधिकार वाले भूभाग फ्रेंच गुयाना के कौरू में स्थित एरियन प्रक्षेपण केंद्र से भारतीय समयानुसार तड़के दो बजकर सात मिनट पर रॉकेट ने उड़ान भरी। एरियन-5 रॉकेट ने करीब 33 मिनट में जीसैट-11 को उसकी कक्षा में स्थापित किया था।

भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी के मुताबिक, लगभग 30 मिनट की उड़ान के बाद जीसैट-11 अपने वाहक रॉकेट एरियन-5 से अलग हो गया था। वह इसके बाद जियोंसिक्रोनस (भूतुल्यकालिक) ट्रांसफर ऑर्बिट में स्थापित हुआ। यह कक्षा उपग्रह के लिए पहले से तय कक्षा के बेहद पास है। इसरो प्रमुख के.सिवन ने इस बारे में बताया, “देश द्वारा तैयार किए गए अब तक के सबसे भारी, सबसे बड़े और सबसे शक्तिशाली सैटेलाइट का एरियन-5 के जरिए आज सफल लॉन्च किया गया।”

 

सिवन के अनुसार जीसैट-11 देश की बेहतरीन अंतरिक्ष संपत्ति है। यह सैटेलाइट तकरीबन 5,854 किलोग्राम का है। यह अत्याधुनिक और अगली पीढ़ी का कम्युनिकेशन सैटेलाइट है, जिसे इसरो के आई-6के बस के साथ कन्फिगर किया गया है। 15 साल या उससे अधिक के इसके जीवन काल का अनुमान है।

एजेंसी ने एक बयान में बताया- जीसैट-11 के एरियन-5 से अलग होने के बाद कर्नाटक के हासन में स्थित इसरो की मास्टर कंट्रोल फैसिलिटी ने सैटेलाइट का नियंत्रण अपने कब्जे में ले लिया था। जीसैट-11 बिल्कुल ठीक है। आगामी दिनों में धीमे-धीमे उसे जियोस्टेशनरी (भूस्थिर) कक्षा में भेजा जाएगा। जियोस्टेशनरी कक्षा की ऊंचाई भूमध्य रेखा से करीब 36,000 किलोमीटर होती है।

इसरो के अनुसार, जीसैट-11 को जियोस्टेशनरी कक्षा में 74 डिग्री पूर्वी देशांतर पर रखा जाएगा। फिर उसके दो सौर एरेज और चार एंटिना रिफ्लेक्टर भी कक्षा में स्थापित होंगे। कक्षा में सभी टेस्ट पूरे होने पर सैटेलाइट काम करने लगेगा। जीसैट-11 भारत की मुख्य भूमि और द्वीपीय क्षेत्र में हाई-स्पीड डेटा सेवा मुहैया कराने में भी मददगार साबित होगा। उसमें केयू बैंड में 32 यूजर बीम, जबकि केए बैंड में आठ हब बीम हैं। इससे पहले, 29 नवंबर को इसरो ने स्वदेशी सैटेलाइट हायसिस समेत 31 उपग्रह किए लॉन्च किए थे।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago