हलचल

भारतीय सुरक्षाबलों नौगाम सेक्टर में घुसपैठ कर रहे दो आतंकियों को किया ढेर

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षाबलों ने हंदवाड़ा के नौगाम सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास संदिग्ध हरकतें देखी थी, इसके बाद उन्होंने मोर्चा संभाला। इस दौरान उस तरफ से घुसपैठ कर रहे दो आतंकियों को मार गिराया। इन आतंकियों के पास से दो एके-47 राइफल और अन्य आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद हुई हैं। सुरक्षाबलों द्वारा मारे गए आतंकियो में से एक आतंकी की पहचान इदरीस भट के रूप में हुई है। कहा जा रहा है कि वह लश्कर का आतंकी था जो साल 2018 में पाकिस्तान चला गया था। वहीं, दूसरे आतंकी की पहचान की जा रही है।

जम्मू-कश्मीर में कई नेता आतंकियों के निशाने पर

आपको जानकारी के लिए बता दें कि कश्मीर घाटी में पांच अगस्त से पहले व्यापक हिंसा की साजिश आतंकी संगठन रच रहे हैं। अनुच्छेद 370 हटने के एक साल पूरे होने पर यह षड्यंत्र सीमा पार से रचा गया है। जम्मू-कश्मीर में कई नेता आतंकियों के निशाने पर हैं। इसके तहत नेताओं, पंचायत नुमाइंदे और सुरक्षाबलों के जवानों को निशाना बनाने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसी सूचनाएं मिलने के बाद सुरक्षाबलों को विशेष सतर्कता बरतने की साफ हिदायत दी गई है।

Read More: भारत में कोरोना संक्रमण की रफ्तार अमेरिका और ब्राजील से भी ज्यादा

सुरक्षा एजेंसियों से जुड़े अधिकारियों ने मीडिया को बताया कि पांच अगस्त से पहले आतंकी संगठनों की ओर से कश्मीर में पाकिस्तान की मदद से कई वारदातों को अंजाम दिया जा सकता है। इसमें ख़ासकर स्थानीय नेताओं व पंचायत प्रतिनिधियों पर हमले किए जा सकते हैं। पुलिसकर्मियों को अगवा कर उन्हें नौकरी छोड़ने के लिए धमकाया जा सकता है। सुरक्षा प्रतिष्ठानों और सुरक्षाबलों पर हमले की घटनाएं बढ़ सकती हैं। इसके अलावा कश्मीरी पंडितों व अन्य राज्यों के प्रवासियों को भी धमकी दी जा सकती है।

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago