हलचल

सुरक्षाबलों ने पुलवामा एनकाउंटर में तीन आतंकी किए ढेर, हिजबुल टॉप कमांडर जुगनू भी मारा गया

जम्मू-कश्मीर राज्य के पुलवामा में चल रही मुठभेड़ में भारतीय सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को ढेर कर दिया है। जानकारी के अनुसार, पुलवामा मुठभेड़ में हिजबुल का टॉप कमांडर कासिम शाह उर्फ जुगनू भी मारा गया है। सुरक्षाबलों ने मोहम्मद कासिम शाह उर्फ जुगनू के साथ ही बासित अहमद पारे और हारिस मंजूर भट का भी खात्मा कर दिया है। हालांकि, इस बारे में अभी आधिकारिक जानकारी बाहर आना बाकी है।

जवाबी कार्रवाई करने से पहले समर्पण करने के लिए कहा

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय सुरक्षाबलों को गुरुवार को पुलवामा जिले के त्राल के चेवा उल्लर इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान आतंकियों ने खुद को घिरा पाकर सुरक्षाबलों पर फायरिंग करनी शुरू कर दी थी। जवाबी कार्रवाई करने से पहले जवानों ने आतंकियों से समर्पण करने के लिए भी कहा। इसके बावजूद आतंकियों की ओर से लगातार फायरिंग जारी रही। इसके बाद भारतीय सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाला। हालांकि, रात में ज्यादा अंधेरा होने के कारण ऑपरेशन रोक दिया गया था। सुबह एक बार फिर से मुठभेड़ शुरू हुई।

Read More: सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे ने लद्दाख में अग्रिम मोर्चे का किया दौरा

इस साल अबतक 110 आतंकियों का हो चुका सफाया

इस दौरान सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने तीन आतंकियों को ढेर कर दिया। वहीं, दो भारतीय जवानों के घायल होने की भी सूचना है। इससे पहले गुरुवार की सुबह सोपोर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो टेररिस्ट को ढेर कर दिया था। बता दें, भारतीय सेना की 22-आरआर, पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया था। इसी के साथ इस साल अबतक 110 आतंकियों का सफाया हो चुका है। वहीं, जून में अब तक सबसे अधिक 35 आतंकी मारे गए हैं।

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago