हलचल

4 दिन बंद रहेंगे बैंक, उससे पहले निपटा लें अपने सभी जरूरी काम

अगले वीक देश में बैंक 4 दिनों तक बंद रहने वाले हैं। अगर आपका बैंक से संबंधित कोई जरूरी काम पेंडिंग है तो उसे जल्द से जल्द निपटा लें, वर्ना परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, इसकी वजह बैंककर्मियों की होनी वाली हड़ताल के साथ ही हॉलीडे होना भी है। बैंक कर्मचारी पीएसयू बैंकों के मेगा विलय का विरोध, सैलरी बढ़ाने और हर वीक 2 छुट्टी देने जैसी मांगों को लेकर 27 मार्च को हड़ताल करने वाले हैं। बैंक यूनियनों की यह हड़ताल पूर्व में 11 मार्च से तीन दिन के लिए होने वाली थी। अब 1 अप्रैल से बैंक कर्मचारी अनिश्चितकालीन देशव्यापी हड़ताल करेंगे।

इस वजह से चार दिन बंद रह सकते हैं बैंक

बैंक यूनियनों की पूर्व में घोषित हड़ताल पर बैंककर्मियों द्वारा अगर हड़ताल की जाती है तो इस महीने के अंत में 3 तीन की छुट्टी हो जाएगी। दरअसल, 25 मार्च को गुड़ी पड़वा की वजह से कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा कुछ राज्यों में तेलुगु नया साल भी मनाया जाएगा, जिसकी वजह से उन इलाकों के बैंकों का हॉलीडे रहेगा।27 मार्च को बैंक यूनियनों की हड़ताल होने, 28 मार्च को चौथा शनिवार होने और 29 मार्च को रविवार की वजह से लगातार तीन दिन तक बैंकों की छुट्टियां रहेंगी।

Read More: कोरोना असर से ई-कॉमर्स कंपनियों को फायदा, इस तरह 30 प्रतिशत तक बढ़ी बिक्री

साल 2020 में दो बार हो चुकी बैंकों की हड़ताल

इस साल अब तक दो बार बैंक यूनियनों की हड़ताल हो चुकी है। अगर बैंककर्मी अगले हफ्ते हड़ताल करते हैं तो यह साल 2020 में तीसरा मौका होगा, जब बैंकों की हड़ताल हुई है। इसके पहले 8 जनवरी को भारत बंद के दौरान बैंक यूनियनों ने मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ एक दिन की हड़ताल का आह्वान किया था। बैंक यूनियनों द्वारा इसके बाद 31 जनवरी और 1 फरवरी को भी दो दिन की हड़ताल की गई थी। बता दें, 27 मार्च को होने वाली हड़ताल पूर्व में 11 मार्च से तीन दिन के लिए होने वाली थी।

 

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago