उछल कूद

टोक्यो पैरालंपिक खेलों के सातवें दिन भारत ने जीते एक रजत और दो कांस्य पदक

टोक्यो पैरालंपिक के सातवें दिन यानी आज भारत को कई पदक जीकर कई नए रिकॉर्ड बनाए। दिन की शुरुआत सिंहराज अधाना ने पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में कांस्य पदक जीतकर की। इसके बाद पुरुषों की ऊंची कूद की टी-63 स्पर्धा में मरियप्पन थंगवेलु और शरद कुमार ने रजत और कांस्य पदक अपने नाम किए। इसके साथ ही टोक्यो पैरालंपिक में भारत के पदकों की संख्या बढ़कर 10 पहुंच गई है। बता दें, इससे पहले सोमवार को भी भारत ने दो स्वर्ण समेत कुल पांच मेडल जीते थे।

मनीष नरवाल ने खिताबी मुकाबले में निराश किया

अन्य मुकाबलों में आज भारतीय निशानेबाज मनीष नरवाल ने खिताबी मुकाबले में निराश किया और वह दूसरे राउंड में ही बाहर हो गए। इससे पहले महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में भारत की रुबीना फ्रांसिस फाइनल की रेस से बाहर हो गईं। वह 128.5 अंकों के साथ इस स्पर्धा के फाइनल में सातवें स्थान पर रहीं। जबकि, तीरंदाज राकेश कुमार पुरुषों की व्यक्तिगत स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हो गए। वहीं, महिला टेबल टेनिस में भाविना पटेल और सोनल पटेल वाली टीम को चीन की झोउ यिंग और झांग बियान ने सीधे सेटों में हराया।

पुरुष ऊंची कूद टी-63 फाइनल में दो पदक जीते

पुरुषों की ऊंची कूद की टी-63 स्पर्धा के फाइनल में भारत के मरियप्पन थंगवेलु और शरद कुमार ने दो पदक देश के नाम किए। स्पर्धा में मरियप्पन ने रजत पदक तो शरद कुमार ने कांस्य पदक जीता। इस स्पर्धा में भारत की ओर से रियो पैरालंपिक पदक विजेता वरुण भाटी भी उतरे थे। हालांकि, रियो 2016 के कांस्य पदक विजेता वरुण भाटी 1.80 मीटर की बाधा को पार करने में असफल रहे और पदक नहीं जीत पाए।

इसके अलावा महिलाओं की शॉटपुट स्पर्धा में भारत की भाग्यश्री जाधव ने निराश किया। उनका स्पर्धा में बेस्ट थ्रो सात मीटर का रहा। लेकिन उनसे आगे तीन खिलाड़ियों ने थ्रो किया, जिसकी वजह से वह पदक जीतने में असफ़ल रहीं। इस तरह भाग्यश्री जाधव टोक्यो पैरालंपिक में मेडल की रेस बाहर हो गईं।

Read Also: भारत ने पैरालंपिक खेलों में एक दिन में जीते 5 मेडल, दो स्वर्ण और दो रजत शामिल

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago