हलचल

भारत ने हॉकी एशिया कप में जापान को 1-0 से हराकर जीता ब्रॉन्ज मेडल

हॉकी एशिया कप 2022 के फाइनल में जगह बनाने से चुकी भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने बुधवार को जकार्ता में जापान को 1-0 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर लिया। बता दें कि इससे पहले मंगलवार को दक्षिण कोरिया के साथ रोमांचक मुकाबले में 4-4 से ड्रॉ के बाद टीम इंडिया फाइनल में नहीं पहुंच सकी थी। तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में जापान के खिलाफ सातवें मिनट में भारत के राजकुमार पाल ने फील्ड गोल किया। इस इकलौते गोल से ही टीम इंडिया ने मैच में जीत हासिल की और कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।

टीम इंडिया के डिफेंस को भेद नहीं पाई जापानी टीम

भारतीय टीम ने मैच के शुरुआती पांच मिनट में जोरदार हमले किए, लेकिन जापान की टीम ने गोल करने का मौका नहीं दिया। सातवें मिनट में आखिरकार टीम इंडिया को सफलता मिली। राजकुमार पाल ने फील्ड गोल कर टीम को 1-0 से आगे कर दिया। भारत ने इस बढ़त को मैच के अंत तक कायम रखा। उसने जापान के आक्रामक को कई बार रोका। शानदार डिफेंस के कारण टीम इंडिया को जीत मिली।

भारत ने ​एशिया कप में दूसरी बार जीता कांस्य पदक

भारत को दूसरी बार इस प्रतियोगिता में ब्रॉन्ज मेडल मिला है। इससे पहले उसने वर्ष 1999 में मलेशिया को 4-2 से हराकर इस पदक को जीता था। टीम इंडिया सिर्फ 2009 में कोई पदक नहीं जीत पाई थी। वर्ष 1982, 1985, 1989 और 1994 में रजत पदक मिला था। वहीं, साल 1999 में कांस्य से संतोष करना पड़ा था। वर्ष 2003 में पहली बार भारत को स्वर्ण मिला था। उसके बाद 2007 में भी टीम ने इस प्रदर्शन को दोहराया। 2013 में रजत और 2017 में स्वर्ण मिला था। कुल मिलाकर भारत ने अब तक तीन स्वर्ण, पांच रजत और दो कांस्य अपने नाम किए हैं।

Read Also: स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को​ मिली इंग्लैंड टेस्ट टीम की कमान

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago