उछल कूद

भारत ने पैरालंपिक खेलों में पहली बार एक दिन में जीते 5 मेडल, दो स्वर्ण और दो रजत शामिल

टोक्यो पैरालंपिक खेलों में छठा दिन भारत के लिए ऐतिहासिक बन गया। भारतीय पैरा खिलाड़ियों ने सोमवार को दो स्वर्ण, दो रजत व एक कांस्य पदक जीतकर ​इतिहास रच दिया। यह पहली बार है कि भारत ने पैरालंपिक खेलों में दो गोल्ड मेडल जीते हैं। यही नहीं भारतीय खिलाड़ियों ने पदक के साथ विश्व रिकॉर्ड भी बनाए। भारत की अवनी लेखरा ने निशानेबाजी में गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने महिलाओं की 10 मीटर एयर स्पर्धा एसएच-1 कैटेगरी में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। टोक्यो पैरालंपिक में भारत का यह पहला स्वर्ण पदक है। जबकि दूसरा स्वर्ण पदक भाला फेंक स्पर्धा में सुमित अंतिल ने जीता और देश को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर एक यादगार तोहफा दिया।

कथुनिया और झाझड़िया ने जीता सिल्वर मेडल

छठे दिन अन्य मुकाबलों में पुरुषों की एफ-56 डिस्कस थ्रो स्पर्धा में भारत के योगेश कथुनिया ने रजत पदक जीता। उन्होंने दिन का दूसरा पदक भारत की झोली में डाला। इसके बाद भाला फेंक एफ-46 कैटेगरी में भारत के दो बार के पैरालंपिक गोल्ड मेडलिस्ट देवेंद्र झाझड़िया सिल्वर मेडल जीतने में सफल रहे। जबकि, इसी स्पर्धा में हमवतन सुंदर सिंह गुर्जर ने कांस्य पदक अपने नाम किया। आपको जानकारी के लिए बता दें कि देवेंद्र झाझड़ियां ने अपने पैरालंपिक करियर का तीसरा मेडल जीतकर एक शानदार उपलब्धि अपने नाम कर ली।

सुंदर गुर्जर ने ब्रॉन्ज जीतकर अपना सपना पूरा किया

टोक्यो पैरालंपिक में जैवलिन थ्रो एफ-46 कैटेगरी में भारत के देवेंद्र झाझड़िया ने 64.35 मीटर का थ्रो कर सिल्वर मेडल अपने नाम किया। जबकि सुंदर सिंह गुर्जर 64.01 मीटर थ्रो के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीतने में सफल रहे। इसी के साथ सुंदर का पैरालंपिक में पदक जीतने का सपना भी पूरा हो गया। वहीं, जैवलिन थ्रो एफ-64 इवेंट के फाइनल में सुमित अंतिल ने नए विश्व रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसी स्पर्धा में भारत के संदीप चौधरी सीजन बेस्ट के साथ चौथे स्थान पर रहे। भारत के टोक्यो पैरालंपिक में अब दो स्वर्ण समेत कुल सात पदक हो गए हैं। इन के पदकों के सहारे वह पदक तालिका में 26वें नंबर पर पहुंच गया है।

राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत कई हस्तियों ने दी बधाई

टोक्यो पैरालंपिक में पदक जीतने वाले सभी भारतीय खिलाड़ियों को देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई बड़ी हस्तियों ने ट्वीट कर बधाई व आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं। बता दें कि छठे दिन पदक जीतने वाले पांच में तीन खिलाड़ी राजस्थान से हैं। देश के लिए पैरालंपिक में पदक जीतने वाले राज्य के इन पैरा खिलाड़ियों के लिए राजस्थान सरकार ने इनाम देने की घोषणा की है।

अब मेजर ध्यानचंद के नाम पर होगा खेल रत्न पुरस्कार, सरकार ने राजीव गांधी अवॉर्ड का बदला नाम

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago