ताजा-खबरें

भारत की प्रथम सचिव विदि​शा मैत्रा जिन्होंने 5 मिनट में पाकिस्तान की धज्जियां उड़ा दी

भारत अब आए दिन पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान को आड़े हाथों ले रहा है। संयुक्त राष्ट्र की बैठक में भारत ने कुछ ही घंटों में पाकिस्तान के झूठ का पर्दाफाश कर दिया। भारत की ओर से नई महिला अधिकारी विदि​शा मैत्रा ने यूएन में पाकिस्तान को खरी—खोटी सुनाई। विदिशा भारत की प्रथम स​चिव है। विदिशा यूएन मिशन में भारत की सबसे नई अधिकारी हैं।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान से विदिशा ने पूछे ये सवाल

विदिशा ने यूएन में भारत की ओर से बोलते हुए कुछ ही घंटों में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के झूठ की धज्जियां उड़ा दी। विदिशा मैत्रा ने संयुक्त राष्ट्र में भारत के जवाब देने के अधिकार का इस्तेमाल करते हुए पाकिस्तान को खरी—खरी सुनाई। विदिशा ने पूछा कि क्या इमरान खान इस बात से इनकार कर सकते हैं कि संयुक्त राष्ट्र द्वारा आतंकी करार दिए गए 130 दहशतगर्द और 25 संगठन पाकिस्तान में रहते हैं?

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान दुनिया का एकमात्र ऐसा देश है, जो संयुक्त राष्ट्र द्वारा आतंकी करार दिए गए शख्स को पेंशन देता है। विदिशा ने कहा कि मानवाधिकारों की आवाज बुलंद करने का दावा करने वाले पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों की संख्या 23 फीसदी से घटकर 3 फीसदी रह गई है। विदिशा ने जिस अंदाज में पाकिस्तान से सवाल—जवाब किए वो देखने लायक था। आज विदिशा का ये वीडियो दुनियाभर में देखा जा रहा है।

2009 में सिविल सर्विसेज में आई विदिशा, मिला बेस्ट ऑफिसर का अवॉर्ड

विदिशा मैत्रा 2009 बैच की भारतीय विदेश सेवा ऑफिसर हैं। विदिशा ने वर्ष 2008 में सिविल सर्विसेज की परीक्षा में 39वां रैंक हासिल किया था। 2009 में उनकी ट्रेनिंग हुई। ट्रेनिंग के दौरान विदिशा को बेस्ट ट्रेनिंग अधिकारी के रूप में सम्मानित किया गया।

विदिशा को संयुक्त राष्ट्र में पोस्टिंग के बाद उन्हें सुरक्षा परिषद रिफॉर्म से जुड़े मुद्दे देखने की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई। विदिशा यहां सिक्योरिटी काउंसिल से जुड़े मुदृे देखती हैं। साथ ही राजनीतिक मिशन में भी उनकी भूमिका अहम रहती है।

इसके अलावा गुट निरपेक्ष देशों के साथ समन्वय, शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन की जिम्मेदारी भी विदिशा के पास है। वह संयुक्त राष्ट्र के जरिए दुनिया की जानी—मानी यूनिवर्सिटीज और शिक्षण संस्थान से संपर्क बनाए रखती हैं।

sweta pachori

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

1 month ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

1 month ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 months ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 months ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 months ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 months ago