उछल कूद

भारत ने पहले वनडे में श्रीलंका को सात विकेट से हराकर बनाया ये रिकॉर्ड

भारत और श्रीलंका के बीच तीन एकदिवसीय मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला रविवार को कोलंबो में खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया ने मेजबान श्रीलंका को 7 विकेट से हरा दिया। भारत को जीत दिलाने में टीम के कप्तान शिखर धवन, युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन और पृथ्वी शॉ ने अहम भूमिका निभाई। इस मुकाबले में भारत ने अपनी पारी के 37वें ओवर में ही विपक्षी टीम पर जीत दर्ज कर ली।

भारतीय टीम की तरफ से कप्तान शिखर धवन और ईशान किशन ने अर्धशतक लगाया, जबकि ओपनर पृथ्वी शॉ ने विस्फोटक शुरुआत करते हुए 24 गेंदों पर 43 रन बनाकर पारी खेली। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के खास रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। भारत इन दोनों देशों के बाद किसी विपक्षी टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने वाला देश बन गया है।

भारत ने श्रीलंका को वनडे में रिकॉर्ड 92वीं दफा हराया

18 जुलाई को खेले गए मुकाबले में मेजबान टीम श्रीलंका को 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। यह एकदिवसीय क्रिकेट में भारत की श्रीलंका के खिलाफ 92वीं जीत थी। भारत एकदिवसीय मैचों में श्रीलंका के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने वाला दुनिया का पहला देश है। बता दें कि भारत और श्रीलंका के बीच अब तक 160 मैच खेले गए हैं, जिनमें टीम इंडिया ने 92 और श्रीलंका ने 56 मैच जीते हैं। इस दौरान एक मैच टाई रहा, जबकि 11 मुकाबलों का कोई परिणाम नहीं निकला।

ऑस्ट्रेलिया ने कीवी टीम के खिलाफ जीते हैं इतने ही मैच

भारत से पहले ऑस्ट्रेलिया ने प्रतिद्वंदी टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने रिकॉर्ड बनाया। कंगारू टीम ने वनडे में अपना दबदबा कायम रखते हुए न्यूजीलैंड के विरुद्ध 92 वनडे मैच जीत हासिल की है।

पाकिस्तान भी श्रीलंका के विरूद्ध जीत चुका है 92 मैच

भारत की तरह ही पाकिस्तान की टीम भी श्रीलंका के खिलाफ 92 एकदिवसीय मैचों में जीत दर्ज चुकी है। पाकिस्तान की टीम ज्यादातर वनडे मैचों में श्रीलंका पर भारी पड़ी है। वर्तमान में भारत और पाकिस्तान दुनिया को 2 ऐसी टीमें हैं, जिन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 92-92 एकदिवसीय मुकाबलों में जीत हासिल की हैं।

Read Also: अपनी कप्तानी में आईसीसी के तीन बड़े इवेंट जीताने का रिकॉर्ड है एमएस धोनी के नाम

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago