ताजा-खबरें

भारत दुनिया का तीसरा सबसे सस्ता देश, वहीं स्विटजरलैंड है सबसे मंहगा

अमेरिकी बिजनेस पत्रिका CEO World ने अपने एक सर्वे द्वारा दुनिया के महंगे और सस्ते की रिपोर्ट तैयार की गई। जिसमें दुनिया के 132 देशों को शामिल किया गया था। इसे लोगों के रहन-सहन के आधार पर तैयार किया गया है। इस सूची के अनुसार दुनिया के सबसे महंगे देशों की सूची में पहले पायदान पर स्विट्जरलैंड है, वहीं नॉर्वे और आइसलैंड क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर काबिज है। इसके विपरीत दुनिया के सबसे सस्ते देशों की सूची में पहले पायदान पर पाकिस्तान, अफगानिस्तान दूसरे और भारत तीसरे नंबर पर है।

दुनिया के सबसे महंगे देशों की सूची में कई शक्तिशाली देश टॉप 10 में स्थान नहीं बना पाए हैं। इस सूची में यूएस 20वें स्थान पर है, वहीं ब्रिटेन 27वें स्थान पर हैं।

सबसे महंगाई वाले यूरोपीय देश स्विट्जरलैंड की आबादी 86 लाख है। सीईओ वर्ल्ड मैगजीन की इस रैंकिंग में स्विट्जरलैंड को सबसे ज्यादा 122 अंक प्राप्त हुए हैं। वहीं पाकिस्तान इस सूची में सबसे निचले पायदान पर है और उसे सबसे कम 21 अंक मिले हैं। यानी पाकिस्तान में रहना सबसे सस्ता है। भारत में भी रहना काफी सस्ता है। उसे 24 अंक मिले हैं और निचले पायदान से तीसरे नंबर पर है।

इन आधार पर किया जाता है सर्वे

सीईओ वर्ल्ड मैगजीन ने इस सर्वे को उपभोक्ता मूल्य सूचकांक, लिम्बो कॉस्ट ऑफ लिविंग इंडेक्स, कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट को आधार बनाकर तैयार किया है। इसके तहत मैग्जीन ने नंबर के आधार पर यह रैंकिंग तैयार की है।

यह सर्वे 132 देशों की राजधानियों में किया गया, जिसमें प्रतिष्ठित रेस्त्रां और पॉश कॉलोनियों से डेटा संग्रह किया गया। रहन-सहन के लिहाज से कई बिंदुओं को आधार बनाया, जिनमें प्रमुख हैं:

  1. आवास/घर
  2. कपड़े/पहनावा
  3. परिवहन/टैक्सी किराया
  4. इंटरनेट
  5. किराने का सामान
  6. बाहर खाना
  7. अन्य उपयोगिता

सबसे महंगे देश  

क्रम   देश अंक
1 स्विट्जरलैंड 122
2 नॉर्वे 101
3 आइसलैंड 100
4 जापान 83
5 डेनमार्क 83
6 बाहमास 82
7 लग्जमबर्ग 81
8 इजरायल 81
9 सिंगापुर 81
10 साउथ कोरिया 78

 

टॉप 10 सबसे सस्ते देश

 

क्रम देश अंक
1 पाकिस्तान 21
2 अफगानिस्तान 24
3 भारत 24
4 सीरिया 25
5 उज्बेकिस्तान 26
6 किर्गिस्तान 26
7 ट्यूनीशिया 27
8 वेनेजुएला 27
9 कोसोवो 28
10 जॉर्जिया 28

 

Rakesh Singh

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago