हलचल

भारत में स्कूल-कॉलेज से ज्यादा हर दूसरी गली में है एक मंदिर : रिपोर्ट

भाखड़ा-नांगल बांध का उद्घाटन करते समय, भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने बड़े बांधों, स्टील प्लांट और कारखानों को आधुनिक भारत के मंदिर बताया। भारत ने अपनी स्वतंत्रता के बाद से आधुनिकता और तकनीक के क्षेत्र में तेजी से बढ़ोतरी की है लेकिन लोगों के लिए धर्म अभी भी कई अन्य क्षेत्रों की तुलना में अधिक महत्व रखता है।

जनगणना के अनुसार, भारत में स्कूल-कॉलेज, होटल, अस्पताल या कारखानों से ज्यादा मंदिर है। भारत की जनगणना के अनुसार घरों की संख्या पर डेटा तैयार किया जाता है। जनगणना में शामिल किया गया घर कोई भी इमारत हो सकती है जिसका एक अलग से आने-जाने का रास्ता हो। ऐसे में हर घर को एक यूनिट माना जाता है। जनगणना में शामिल किए गए घर आवासीय या गैर-आवासीय दोनों हो सकते हैं।

2011 की जनगणना के अनुसार, भारत में 330 मिलियन घर हैं। इनमें से अधिकांश, लगभग 216 मिलियन घर हैं लेकिन लगभग 3.01 मिलियन मंदिर हैं जो स्कूल और कॉलेजों की संख्या (2.1 मिलियन) से अधिक है।

डेटा राज्यों के अनुसार अलग-अलग हो सकता है। हिमाचल प्रदेश में, जनगणना के 50% से कम घरों का उपयोग आवासीय उद्देश्यों के लिए किया जाता है। गोवा में होटल, लॉज, गेस्ट हाउस आदि के रूप में इस्तेमाल होने वाले घरों या इमारतों का हिस्सा पर्यटन स्थल के रूप में पूरे भारतीय औसत से 5 गुना अधिक है।

2001 और 2011 के आंकड़ों की तुलना से पता चलता है कि अभी के आंकड़ों के संदर्भ में, खाली घरों में सबसे अधिक वृद्धि देखी गई। आवासीय घरों की संख्या में सबसे बड़ी गिरावट देखी गई है।

वहीं एक जिला स्तरीय विश्लेषण से कुछ दिलचस्प पैटर्न भी सामने आया। राजधानी दिल्ली के कई जिले जैसे चांदनी चौक और करोल बाग जैसे एरिया में सबसे अधिक दुकानें / ऑफिस और कारखानें हैं। बिहार में स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे की हालत का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि राज्य के 20 जिलों में से 12 में घरों के मुकाबले सबसे कम अस्पताल हैं।

भारत में मंदिरों की इतनी बड़ी संख्या क्या बताती है? क्या ऐसा इसलिए है क्योंकि भारत देश कुछ ज्यादा धार्मिक है या ऐसा इसलिए है क्योंकि भारत में कई धर्मों के लोग हैं?

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में समाजशास्त्र के प्रोफेसर एस.एस.जोधा इस बारे में बताते हैं कि भारत का सामाजिक ढ़ांचा इसमें अहम रोल निभाता है। भारत में, मंदिरों को किसी समुदाय द्वारा अपनी उपस्थिति या महत्व को दिखाने के लिए भी उपयोग किया जाता है। उदाहरण के लिए, जब भी कोई जाति विशेष समूह संपन्नता की ओर बढ़ता है तो वह एक अलग मंदिर या गुरुद्वारे बनाता है। वहीं लोगों के प्रवासन के कारण भी देश में मंदिरों की संख्या बढ़ गई है।

जोधा के अनुसार धर्म ने जब से व्यापारिक खाका पहना है और हर रोज सामने आते कई धार्मिक गुरुओं और देव-पुरुषों के कारण भारत में मंदिरों के लिए लोगों का क्रेज बरकरार है।

sweta pachori

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

1 month ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

1 month ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

1 month ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

1 month ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 months ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 months ago