हलचल

संयुक्त राष्ट्र के तीन निकायों में निर्वाचित हुआ भारत, तीन साल का होगा कार्यकाल

संयुक्त राष्ट्र में भारत ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। दरअसल, वह संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक परिषद के तीन निकायों में निर्वाचित हुआ है। भारत को मौखिक अनुमोदन के साथ अपराध निरोधक एवं आपराधिक आयोग में एक जनवरी, 2022 से शुरू हो रहे तीन साल के कार्यकाल के लिए चुना गया है। भारत के अलावा अमेरिका, फ्रांस, कनाडा, ऑस्ट्रिया, बेलारूस, बुल्गारिया, बहरीन, घाना, लीबिया, पाकिस्तान, कतर, थाइलैंड और टोगो को भी मौखिक अनुमोदन के साथ चुना गया। जबकि ब्राजील, डोमिनिक गणराज्य, प्राग, चिली और क्यूबा को गुप्त मतदान के जरिये चुना गया।

लैंगिक समानता एवं महिला सशक्तिकरण संस्था में भी अनुमोदन

भारत को संयुक्त राष्ट्र की लैंगिक समानता एवं महिला सशक्तिकरण संस्था के कार्यकारी बोर्ड में भी तीन साल के कार्यकाल के लिए अनुमोदन के द्वारा निर्वाचित किया गया है। संयुक्त राष्ट्र निकाय में ऑस्ट्रेलिया, यूक्रेन, पोलैंड, केन्या, कैमरून, कोलंबिया, डोमिनिक गणराज्य, मिस्र, गुयाना, मोनाको, दक्षिण अफ्रीका, थाइलैंड, तुर्कमेनिस्तान, गांबिया, बांग्लादेश और अफगानिस्तान भी निर्वाचित हुए।

भारत विश्व खाद्य कार्यकारी बोर्ड में भी हुआ निर्वाचित

आपको बता दें कि इसके अलावा भारत का निर्वाचन खाद्य कार्यक्रम के कार्यकारी बोर्ड में भी हुआ है। बोर्ड का कार्यकाल एक जनवरी, 2022 से शुरू होगा। इस बोर्ड में फ्रांस, कोरिया गणराज्य, रूस, स्वीडन और घाना को भी अनुमोदन द्वारा निर्वाचित किया गया। इस तरह भारत संयुक्त राष्ट्र के तीन निकायों में अहम पदों पर चुना गया है।

Read More: भारत को वैक्सीन के कच्चे माल पर से रोक हटाने पर अमेरिका ने मौन साधा

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago