लाइफस्टाइल

इन 5 चीजों को अपनी डायट में शामिल कर दूर करें आयरन की कमी

शरीर में आयरन की कमी हो जाने की वजह से कई तरह की बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। इसकी कमी की वजह से थकान, सिर दर्द और चक्कर आना इसके लक्षणों में शामिल हैं। अगर आपको भी हर समय कमजोरी महसूस होती है, तो हो सकता है आपके शरीर में आयरन की कमी हो। ऐसे में हम आपको बताएंगे कि शरीर में आयरन की कमी को पूरा करने के लिए डाइट में किन-किन चीजों को शामिल किया जाना चाहिए। इनके सेवन से आपके शरीर में कभी आयरन की कमी नहीं होगी।

अपनी डायट में शामिल करें ये पांच चीजें..

ड्राई फ्रूट्स

सूखे मेवे यानि ड्राई फ्रूट्स का सेवन हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक होता है। ड्राई फ्रूट्स में आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इनके अलावा मूंगफली का सेवन भी किया जा सकता है।

अनार या अनार का जूस

हमारे स्वास्थ्य के लिए अनार का सेवन भी काफी फायदेमंद होता है। आयरन की कमी को दूर करने के लिए अनार को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। या आप हर दिन अनार के जूस का भी सेवन कर सकते हैं।

चुकंदर 

शरीर में आयरन की कमी को दूर करने वाले तत्व चुकंदर में भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ऐसे में जो लोग आयरन की कमी का सामना कर रहे हैं, उन्हें अपनी डाइट में चुकंदर को शामिल करना चाहिए। चुकंदर का रोजाना सेवन करना काफी फायदेमंद होता है।

अमरूद

अमरूद में आयरन अच्छी मात्रा में पाया जाता है। अमरूद के सेवन से शरीर में आयरन की कमी को दूर किया जा सकता है। यह फल पाचन तंत्र को मजबूत बनाए रखने का भी काम करता है। ऐसे में अमरूद के सीजन में रोजाना एक निश्चित मात्रा में अमरूद का सेवन किया जा सकता है।

पालक

पालक में आयरन की मात्रा भरपूर होती है। ऐसे में आयरन की कमी का सामना कर रहे लोग अपनी डाइट में पालक को शामिल कर सकते हैं। पालक में कैल्शियम, क्लोरीन, फास्फोरस, सोडियम, खनिज लवण और प्रोटीन जैसे तत्व प्रचूर मात्रा में पाए जाते हैं।

Read More: अच्छी और भरपूर नींद के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago