ये हुआ था

जानिए भारतीय इतिहास में 27 फरवरी को घटित महत्त्वपूर्ण घटनाएं

भारतीय इतिहास में 27 फरवरी का दिन कई महापुरुषों की जयंती और पुण्यतिथि के साथ कई ऐतिहासिक घटनाओं के लिए जाना जाता है। इस दिन भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद अंग्रेजों से लड़ते हुए शहीद हो गए थे।

तो जानते हैं इस दिन को घटित हुआ इतिहास-

भारतीय क्रांतिकारी एवं स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद की इलाहाबाद के अल्फ्रेड पार्क में ब्रिटिश पुलिस से मुठभेड़ हुई, उन्होंने खुद को जिन्दा गिरफ्तार होने से बचने के लिए वर्ष 1931 में पुलिस से लड़ते हुए खुद को गोली मार ली।
वर्ष 2001 में गुजरात में गोधरा नामक स्थान पर अयोध्या से वपास आ रहे कारसेवकों के डिब्बे में मुसलमानों के आग लगाए जाने से 59 हिन्दू कारसेवकों की मौत हो गईं।
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने वर्ष 2009 में अपनी लोकसभा सीट का उत्तराधिकारी पार्टी के वरिष्ठ नेता लाल जी टंडन को सौंप दी।
भारत ने 8वीं राष्ट्रमंडल निशानेबाज़ी प्रतियोगिता में 35 स्वर्ण, 25 रजत और 14 कांस्य सहित कुल 74 मेडल जीतकर पहला स्थान हासिल किया।

27 फरवरी को जन्मे प्रसिद्ध व्यक्तित्व

राजस्थान के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी विजय सिंह पथिक 1882 में जन्म हुआ। उन्होंने बिजोलिया किसान आंदोलन का नेतृत्व किया था।

संदीप सिंह

पूर्व हॉकी कप्तान संदीप सिंह का जन्म 1986 में हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के शाहबाद में हुआ है। भारतीय हॉकी के ड्रैग फ्लिकर संदीप को पेनाल्टी कार्नर विशेषज्ञ के रूप मे जाना जाता है। हॉकी में विशेष उपलब्धियों के लिए भारत सरकार ने संदीप को 2010 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया था। वह हरियाणा पुलिस विभाग में डीएसपी रैंक पर कार्यरत थे। वह में हरियाणा सरकार में खेल मंत्री थे। लेकिन एक यौन उत्पीड़न के मामले में इन्हें इस्तीफा देना पड़ा।

प्रकाश झा

बॉलीवुड फिल्म निर्माता प्रकाश झा का जन्म 1952 को चंपारण बिहार में हुआ था। वह हिंदी सिनेमा में सामाजिक मुद्दे पर फ़िल्में बनाने के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने वर्ष 1984 में फिल्म हिप-हिप हुर्रे से हिंदी सिनेमा में अपना निर्देशन डेब्यू किया।

वे महान व्यक्ति जिनका निधन हुआ

भारतीय स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आज़ाद वर्ष 1931 में शहीद हो गए।
लोकसभा के पहले स्पीकर जी. वी. मावलंकर का वर्ष 1956 में निधन।
कर्नाटक के प्रथम मुख्यमंत्री तथा मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल के. सी. रेड्डी का वर्ष 1976 में निधन।
हिंदी फिल्मों के प्रसिद्ध भारतीय गीतकार इन्दीवर का वर्ष 1997 में निधन।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और समाजसेवक नानाजी देशमुख का वर्ष 2010 में देहांत हो गया।

विश्व की प्रमुख घटनाएं

मिस्र में महिलाओं को वर्ष 1956 में वोट डालने का अधिकार मिला।

Read: ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ स्वतंत्रता की मशाल जलाने वाले पहले क्रांतिकारी थे विजय सिंह पथिक

Rakesh Singh

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

1 month ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

1 month ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

1 month ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

1 month ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 months ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 months ago