यात्रा

अगर इन देशों में घूमने का हो ख्याल, तो जान लें यहां के अनोखे रीति-रिवाज

अगर आप भारत से बाहर किसी भी देश में भ्रमण के लिए जाने की सोच रहे हैं, तो सबसे पहले वहां के रीति-रिवाजों के बारे में जान लेना बेहतर होगा, ताकि आपको वहां दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़े।

हर देश के अपने कुछ अनोखे रीति-रिवाज होते हैं। इन रिवाजों के बारे में भ्रमण पर जाने वालों को जानना जरूरी है, विशेष रूप से जब आप विदेश घूमने जा रहे हो।

अमरिका, ब्रिटेन और मध्य पूर्व देश अपनी संस्कृति को लेकर बहुत ज्यादा सख्त है, अगर आप यहां की सैर पर जा रहे हैं, तो इन रिवाजों का पालन करना बहुत ही आवश्यक है। यदि आप ऐसा नहीं करते हैं, तो आप वहां के नागरिकों की नजरों में अच्छे नहीं माने जाते हैं। वहीं कुछ एक जगहों पर खाने-पीने से लेकर उठने-बैठने, यहां तक कि मिलने-जुलने के भी अजीबो-गरीब नियम हैं।

ऐसे ही कुछ देशों के रीति—रिवाजों को बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं, जिनका पालन करना आपके लिए काफी मददगार साबित हो सकते हैं।

दक्षिण अमरिका की संस्कृति में है सर, मैम कहने का रिवाज

अगर आप दक्षिण अमरिका के देशों में सैर करने जा रहे हैं, तो निम्न बातों का ध्यान रखें।

  • मैम, सर, प्लीज़ और थैंक यू आदि कहना है जरूरी
  • अंजान लोगों से और दोस्तों से मिलते समय प्यारी सी मुस्कान के साथ हाथ मिलाएं।
  • अगर कोई जरूरतमंद दिखे तो उसकी हमेशा मदद करें, बिना कुछ पाने की उम्मीद के साथ। ऐसा न करना वहां अमानवीय बर्ताव माना जाता है।

ग्रेट ब्रिटेन में सड़कों पर चीयर्स कहने का रिवाज

अगर आप इंग्लैण्ड घूमने जा रहे हैं, तो इन नियमों का विशेष ध्यान रखें, जैसे—

  • सड़कों पर इधर—उधर न थूकें।
  • किसी अंजान को बिल्कुल घूरें नहीं।
  • नाक को उंगुली से छू नहीं सकते, इसके लिए अपने साथ रूमाल जरूर रखें।

इटली में खाना खाने के बाद कॉफी पीना मना है

  • इटली ईसाइयों के पवित्र स्थानों में से एक है, इसलिए यहां पर धर्म को लेकर विशेष सख्ती है।
  • किसी भी चीज़ को क्रॉस के आकार में न रखें।
  • चर्च में प्रॉपर कपड़े पहनकर जाएं। टैंक टॉप, शॉर्ट्स और अंग प्रदर्शन करने वाले कपड़े पहनकर जाने की मनाही है।
  • अगर आप इतालवी भाषा नहीं जानते हैं, तो वहां की संस्कृति के प्रति अपना सम्मान प्रदर्शित करने के लिए एक—दो प्रार्थना याद जरूर कर लें।

जापान में सैलानियों के लिए है ये नियम

  • अगर आप जापान जाते हैं और नूडल्स खाने के शौकीन है तो आपको मुंह से आवाज निकालते हुए नूडल्स खाना पड़ सकता है। यहां नूडल्स को आवाज करते हुए खाने का मतलब है कि आप उसे एन्जॉय कर रहे हैं।
  • यहां सड़क पर चलते हुए, ट्रेन से सफर के दौरान खाना-पीना मना है।
  • अगर आप किसी के यहां डिनर पर जा रहे हैं, तो उसके लिए गिफ्ट जरूर लेकर जाएं और कोई गिफ्ट दे तो उसे खुशी-खुशी स्वीकार कर लें, भले ही वो आपको पसंद हो या न हो।
  • अगर आप किसी के घर में जा रहे हैं, तो अपने जूते-चप्पल बाहर ही खोल दें।

चीन में खाने के बाद डकार लेना जरूरी

  • अगर आप चीन गये और खाना खाने के बाद आपने डकार नहीं ली, तो आपने खाने को एंजॉय नहीं किया, इसलिए वहां डकार लेना अच्छा माना जाता है।
  • यहां पर आप कहीं भी और कभी भी सो सकते हैं। यह सामान्य बात है। अगर आपको कोई सड़कों के किनारे किसी बेंच पर सोता मिल जाए तो आश्चर्य करने की जरूरत नहीं।
  • किसी की तरफ अंगुली से इशारा न करें। पूरे हाथ का इस्तेमाल करें।

फ्रांस जाओ तो आराम से खाना खाओ

  • फ्रांस में यह रिवाज है कि आप किसी के यहां डिनर पर गये तो पहली बार में ही पेट भरने की जरूरत नहीं, क्योंकि यहां उसके बाद भी कई सारी चीज़ें खाने के लिए परोसी जाती हैं।
  • बचा हुआ खाना पैक कराना, यहां अच्छा नहीं माना जाता है।
  • गालों पर किस करना, यहां खुशी से मिलने-जुलने का तरीका है।
  • जल्दी में खाना और कॉफी पीना, यहां असभ्यता की पहचान है। आराम से एन्जॉय करते हुए खाना खाएं।

मध्य पूर्व देशों में सार्वजनिक स्थानों पर चूमने की मनाही

  • मध्य पूर्व देशों में अगर कोई आपका धर्म पूछे तो शर्म महसूस न करें। यहां इसे पूछने का मतलब बातचीत शुरू करना होता है।
  • यहां महिलाएं अपने कंधे और घुटने ढककर रखती हैं।
  • सार्वजनिक स्थानों पर चूमने की सख्त मनाही है।
  • बाएं हाथ से खाना न लें, भले ही आप लेफ्टी हों।
  • किसी के घर खाना खाने जा रहे हों, तो उसके लिए गिफ्ट जरूर लेकर जाएं। गिफ्ट के तौर पर आप फूल का गुलदस्ता, चॉकलेट्स और फ्रूट्स आदि ले जा सकते हैं।
  • खाने के लिए जो भी उपलब्ध है, उसे प्यार से खाएं।
  • खाना खाने के बाद हमेशा अपने प्लेट में थोड़ा-बहुत खाना छोड़ें। ऐसा न करना ये दिखाता है कि आपका पेट पूरी तरह से भरा नहीं है।
Rakesh Singh

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

1 month ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

1 month ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

1 month ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

1 month ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 months ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 months ago