हलचल

आईसीएमआर ने टेस्ट किट को मंजूरी दी, अब घर पर खुद भी कर सकेंगे कोरोना की जांच

देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर के बीच कोविड-19 टेस्ट को लेकर एक अच्छी खबर आई है। दरअसल, भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद यानि आईसीएमआर ने कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि के लिए घरों में जांच की किट को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही रैपिड एंटीजन टेस्ट (रैट) किट के इस्तेमाल को लेकर एक एडवायजरी भी जारी की है। इसमें कहा गया है कि इस टेस्ट में जो लोग पॉजिटिव पाए जाएं, उन्हें सच में संक्रमित मान लिया जाए। ऐसे लोगों को दोबारा टेस्ट कराने की जरूरत नहीं है।

आईसीएमआर ने कहा कि रैट में जो भी सिम्टोमैटिक लोग निगेटिव पाए जाएं, उनकी आरटी-पीसीआर जांच अवश्य कराई जाना चाहिए। ऐसा इसलिए जरूरी है, क्योंकि वायरल लोड कम होने पर रैट में कुछ पॉजिटव टेस्ट को नहीं पकड़ पाने की आशंका रहती है। बता दें, महाराष्ट्र की एक कंपनी ने घर में ही कोरोना की जांच करने के लिए किट तैयार किया है। इस तरह के किट विदेश में पहले से इस्तेमाल किए जा रहे हैं।

पुणे की मॉय लैब डिस्कवरी सॉल्यूशंस ने तैयार की घरेलू किट

आपको बता दें कि पुणे की मॉय लैब डिस्कवरी सॉल्यूशंस ने घरेलू इस्तेमाल के लिए कोरोना की यह जांच किट तैयार की है। इसे आईसीएमआर ने भी मंजूरी दे दी है।हालांकि, आईसीएमआर ने घरों में जांच की इजाजत सिम्टोमैटिक मरीजों के मामले में ही दी है। किट से जांच में पॉजिटिव पाए जाते ही संबंधित व्यक्ति को तुरंत लैबोरेटरी से संपर्क करने को कहा गया है। इस किट से कोरोना की जांच संबंधित कंपनी द्वारा दिए गए यूजर मैन्यूअल के अनुसार करना होगी।

होम टेस्टिंग के लिए मोबाइल ऐप डाउनलोड करना होगा

जानकारी के अनुसार, जांच के पूर्व इस किट के उपयोग करने वालों को गूगल प्ले स्टोर और एपल पर मौजूद होम टेस्टिंग मोबाइल ऐप डाउनलोड करना होगा। इस ऐप पर बताए गए तरीकों के आधार पर किट से घर में कोरोना वायरस संक्रमण की जांच की जा सकेगी। कोरोना किट के जरिए जांच के बाद उसकी स्ट्रीप का फोटो लेना होगा, यह उसी मोबाइल फोन से लेना होगा, जिसमें यह ऐप डाउनलोड किया गया है।

नई गाइडलाइन: सरकार ने माना, हवा में 10 मीटर आगे तक फैल सकता है कोरोना वायरस 

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago