उछल कूद

आईसीसी ने 2020 के अपने अवॉर्ड्स की घोषणा की, देखिए विजेताओं की लिस्ट

आईसीसी ने 2020 के अपने अवॉर्ड को आगे बढ़ाते हुए सोमवार को कई अन्य पुरस्कारों की घोषणा भी कर दी। इसमें टीम इंडिया के मौजूदा कप्तान विराट कोहली ने दो अवॉर्ड अपने नाम किए जबकि पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को खेल भावना के लिए विशेष सम्मान दिया गया। विराट को जहां आईसीसी द्वारा इस दशक का सर्वश्रेष्ठ एकदिवसीय क्रिकेटर घोषित किया गया तो वहीं धोनी को खेल भावना के लिए दशक के ICC स्पिरिट ऑफ द क्रिकेट अवार्ड से नवाजा गया।

‘रन मशीन’ विराट का बोलबाला

आईसीसी ने विराट को दशक का सर्वश्रेष्ठ एकदिवसीय क्रिकेटर घोषित करते देते हुए लिखा, ‘आईसीसी अवॉर्ड की अवधि में 10000 से अधिक एकदिवसीय रन बनाने वाला एकलौता खिलाड़ी। इस दौरान उन्होंने 39 शतक, 48 अर्धशतक और 112 कैच पकड़े। उनका औसत भी 61.83 का रहा।’ विराट को उनके शानदार प्रदर्शन और हर प्रारूप में जबरदस्त खेल दिखाने के लिए दशक का सर्वश्रेष्ठ पुरुष क्रिकेटर घोषित किया गया और इसके लिए उन्हें सर गारफील्ड सोबर्स अवॉर्ड से नवाजा गया। विराट ने इस दशक में 70 से अधिक पारियों में 56.97 की औसत से सर्वाधिक 20,396 रन, 66 शतक, 94 अर्धशतक बनाए।

खेल भावना के लिए धोनी को अवॉर्ड

धोनी ने आईसीसी का दशक का खेल भावना पुरस्कार जीता। प्रशंसकों ने 2011 में नॉटिंघम टेस्ट में इयान बेल के अजीब हालात में रन आउट होने के बाद उन्हें वापस बुलाने के लिए धोनी को इस पुरस्कार के लिए चुना।

राशिद और स्मिथ बने टी-20 और टेस्ट के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर

विराट को जहां दशक का सर्वश्रेष्ठ एकदिवसीय क्रिकेटर घोषित किया गया वहीं अफगानिस्तान के स्पिन गेंदबाज राशिद खान को टी-20 और ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को टेस्ट क्रिकेट का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर घोषित किया गया।

महिलाओं मे एलिसी पेरी का दबदबा

वहीं महिलाओं में ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर एलिसी पेरी ने दशक की सर्वश्रेष्ठ टी-20 और एकदिवसीय क्रिकेटर का अवॉर्ड अपने नाम किया। इसके अलावा उन्होंने दशक की सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर के लिए रशेल हेहो-फ्लिंट अवॉर्ड पर भी कब्जा जमाया।

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago