गरम मसाला

हाई प्रोफाइल केस : कंगना के सपोर्ट में आईं ऋतिक की बहन, पीटता है रोशन परिवार, कंगना से मांग रहीं मदद

अमूमन हमें लगता है कि सेलेब्रिटीज की लाइफ बहुत अच्छी और ऐशो आराम वाली होती है। लेकिन उनके घरों में भी आम घरों जैसे ही कलह होते हैं हालांकि ये लड़ाईयां अक्सर सामने नहीं आ पातीं लेकिन जब यह झगड़े बाहर आते हैं तो सभी को हैरान कर देते हैं। ऐसा ही बॉलीवुड का पारिवारिक कलह इन दिनों चर्चा में है। हम बात कर रहे हैं रोशन परिवार की। राकेश रोशन की बेटी और ऋतिक की बहन सुनैना रोशन पिछले कुछ समय से चर्चा का विषय हैं। पिछले दिनों उन्होंने एक इंटरव्यू में यह बताया था कि परिवार ने कभी उन्हें सपोर्ट नहीं किया। साथ ही उनकी शादीशुदा जिंदगी में भी काफी दिक्कतें आई थीं। इस बात से रोशन परिवार को लेकर काफी चर्चा हुुई थी।

अब एक बार फिर सुनैना ने कहा है कि वे कंगना रनौत को सपोर्ट करती हैं। सुनैना की इस बात के बाद कंगना की बहन रंगोली चंदेल ने कई ट्वीट किए हैं और बताया ​है कि किस तरह सुनैना परेशान है और वह कंगना से मदद मांग रही हैं।

with rajiv

आपको बता दें कि सुनैना ने कुछ टाइम तक राजीव पॉल को भी डेट किया था। हाल ही राजीव ने एक इंटरव्यू में बताया था कि सुनैना मेंटली फिट हैं, उन्हें कोई प्रॉब्लम नहीं है। लेकिन परिवार में चल रही परेशानियों पर उन्होंने कमेंट करने से इनकार कर दिया।

उधर, रंगोली के अनुसार सुनैना को एक मुस्लिम लड़के से प्यार था लेकिन परिवार वाले इससे खुश नहीं थे और इस कारण उन्होंने सुनैना को पीटा था। रंगोली ने एक के बाद एक कई मैसेज किए हैं। फिलहाल रोशन परिवार ने अब तक इस पर अपनी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

गौरतलब है कि कंगना और ​ऋतिक के बीच काफी समय से विवाद चल रहा है। कंगना ने ऋतिक से अपने रिलेशनशिप को जगजाहिर कर दिया था और यह भी बताया था कि कैसे ऋतिक ने उन्हें धोखा दिया था।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago