बॉलीवुड

एक्स वाइफ की याद में इमोशनल हुए ऋतिक, सोशल मीडिया पर बयान की सुजैन की अहमियत

बॉलीवुड के परफेक्ट कपल्स में से एक माने जाने वाले एक्टर रितिक रोशन और सुजैन खान 14 साल तक शादी के बंधन में बंधे रहने के बाद साल 2014 में एक-दूसरे से अलग हो गए थे। दोनों के अलग होने को लेकर बहुत सी बातें सामने आईं लेकिन सभी महज अफवाह साबित हुईं। दोनों भले ही अलग हो चुके हैं लेकिन अब भी इनमें गहरी दोस्ती है।

रितिक और सुजैन न सिर्फ एक-दूसरे का खयाल रखते हैं बल्कि बच्चों को सही पैरंटिंग देने के लिए अक्सर साथ नज़र आते हैं। दोनों को कई बार अपने बच्चों के साथ हॉलिडे मनाते हुए स्पॉट किया गया है। इतना ही नहीं मुश्किल समय में भी दोनों एक-दूसरे के साथ खड़े होते हैं। अपने और सुजैन के रिश्ते को ऋतिक ने हाल ही एक इमोशनल पोस्ट के ज़रिए सभी को बताया।

उन्होने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि रिश्ते टूट जाने का मतलब यह नहीं है कि दो इंसान जुड़े नहीं रह सकते या फिर उनके बीच का प्यार खत्म हो जाता है। उन्होने लिखा कि ‘यह है सुजैन, मेरी सबसे करीबी दोस्त (मेरी एक्स वाइफ भी), जो मेरे और बच्चों के साथ बिताए समय को कैप्चर कर रही है। यह अपने आप में एक मूमेंट है।

ऋतिक ने आगे लिखा कि यह हमारे बच्चों को सिखाता है कि लाइन्स और आइडिया के बीच बंटी इस दुनिया में एकता के साथ रहना मुमकिन है। आप भले ही खुद के लिए अलग चीजें चाहते हों लेकिन बावजूद इसके बिना बंटे रहा जा सकता है। आखिर में उन्होने लिखा, ‘यह और एकजुट, सहिष्णु, बहादुर, ओपन और प्यार करने वाली दुनिया के लिए। इस सब की शुरुआत घर से होती है।’

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago