ताजा-खबरें

लॉकडाउन 5.0 को लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्रियों से की बात, मांगे सुझाव

देश में लॉकडाउन 4.0 की सीमा 31 मई को खत्म होने जा रही है। आगे लॉकडाउन 5.0 को बढ़ाया जाए या नहीं के मुद्दे पर गुरूवार देर शाम को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात की हैं। यह पहला मौका है जब गृह मंत्री ने खुद लॉकडाउन के अगले चरण से पहले मुख्यमंत्रियों से बातचीत कर उनकी राय जानी है।

चौथा चरण होने जा रहा है खत्म

गौरतलब है कि देश में कोरोना संकट को देखते हुए सबसे पहले 25 मार्च को पीएम नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन लगाने की घोषणा की थी और उसके बाद कोरोना के बढते मामलों को देखते हुए लॉकडाउन आगे लगातार जारी रखा गया। अब लॉकडाउन का चौथा चरण 31 मई को खत्म होने जा रहा है इसलिए आगे इस जारी रखे या नहीं इस मामले पर केंद्र सरकार ने एक बार पुन: राज्यों के मुख्यमंत्रियों की राय जानी है।

Read More: भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा में दिखे कोरोना लक्षण, अस्पताल में भर्ती

अगले कुछ दिनों में केंद्र सरकार कर सकती है घोषणा

माना जा रहा है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मुख्यमंत्रियों से बातचीत के बाद अगले दो, तीन दिनों में केंद्र सरकार लॉकडाउन को लेकर कुछ घोषणा कर सकती है। इधर बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्रियों की अमित शाह से हुई बातचीत का पूरा विवरण अभी नहीं आ पाया है लेकिन ज्यादातर मुख्यमंत्रियों ने लॉकडाउन के पांचवे चरण को लागू करने का सुझाव दिया है और साथ में आर्थिक गतिविधियों व जनजीवन सामान्य रखने की भी बात कही है।

Ajay Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago