ईशा अंबानी की सगाई में उनकी फेवरेट सिंगर ने जमाया रंग

रविवार की शाम उदयपुर के लिए जश्न से भरी रही। मौका था ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की प्री-वेडिंग सैरेमनी का। इस भव्य आयोजन में बॉलीवुड की तमाम बड़ी हस्तियों ने शिरकत की, साथ ही अपनी शानदार डांस परफॉर्मेंस से सबका मनोरंजन भी किया। इस पूरे फंक्शन के दौरान सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र रही हॉलीवुड सिंगर बियॉन्से की लाइव परफॉर्मेंस।

बियॉन्से के इस परफॉर्मेंस ने सोशल मीडिया की दुनिया में सनसनी मचा दी है। बियॉन्से ने खुद अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की है। साथ ही एक शॉर्ट वीडियो भी अपलोड किया है, जो कि वायरल हो रहा है। बियॉन्से ने अपनी परफॉर्मेंस के दौरान ड्रेस डिजाइनर अबु जनी संदीप खोसला द्वारा खास डिजाइन किया हुआ इंडियन ड्रेस पहना था।

लाल रंग के स्लिट गाउन में बियॉन्से बेहद ही सुंदर दिख रही हैं। बता दें कि बियॉन्से ये फंक्शन अटेंड करने के लिए अपनी मां टीना नॉल्स के साथ आईं थीं। उन्होंने भी भारतीय परिधान के साथ अपनी फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा,’भारत में एक शानदार शादी को अटेंड करने के लिए आई। मुझे यहां सभी तरह के कलर्स पसंद आए। यहां के लोग बहुत ही अच्छे हैं।’

बियॉन्से के अलावा कई बॉलीवुड हस्तियों ने भी ईशा अंबानी के प्री वेडिंग पार्टी में चार चांद लगाए, जिनमें शाहरुख खान, गौरी खान, सलमान खान, ऐश्वर्या राय, अभिषेक बच्चन, आमिर खान, प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह कई नाम शामिल हैं। इनके अलावा सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी, जॉन अब्राहम, करण जौहर, वरुण धवन, कैटरीना कैफ और अनिल कपूर जैसे सेलेब्स भी फंक्शन में दिखे।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago