हॉलीवुड

राजनीति की तरफ मुड़ रही हैं हॉलीवुड की ये मशहूर अभिनेत्री

हॉलीवुड की एक्‍शन क्‍वीन एंजेलिना जोली को कौन नहीं जानता। अपनी फिल्मों के अलावा वो चैरिटी और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए जानी जाती हैं। वहीं अब सुनने में आ रहा है कि वो जल्द ही राजनीति में कदम रख सकती हैं। बीबीसी रेडियो के एक कार्यक्रम में एंजेलिना ने खुद इस बात के संकेत दिए।

बता दें कि एंजेलिना बीबीसी रेडियाे के एक कार्यक्रम में बतौर अतिथि पहुंची थीं। यहां उन्‍होंने कहा कि उन्हें राजनीति में आने से किसी भी तरह का कोई गुरेज नहीं है। सभी जानते हैं कि एंजेलिना की आम लोगों के बीच काफी अलग छवि है और इसी राह पर चलते हुए वह राजनीति के सफर को तय करना चाहती हैं।

बीबीसी के कार्यक्रम में उन्‍होंने बताया कि अगर मुझमें राजनीति करने की थोड़ी भी समझ है तो मैं इसके लिए तैयार हूं। एंजेलिना ने कहा कि मैंने चैरिटी के दौरान सरकारों और सेना के साथ कई बार मिलकर काम किया है। मुझे पता है कि इन सभी लोगों के साथ किस तरह से तालमेल बैठाकर काम किया जाता है।

एंजेलिना ने कहा कि ये सवाल 20 साल पहले मुझसे पूछा जाता तो शायद मैं इसका जवाब हंस कर देती। मुझे कभी अपने भविष्‍य का पता नहीं होता। जहां भी मेरी जरूरत होती है, मैं वहां काम करने के लिए हमेशा तैयार रहती हूं। अगर मेरी जरूरत राजनीति में दिखाई देगी, तो मैं वहां भी अपना पूरा योगदान दूंगी।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago