गरम मसाला

हॉलीवुड एक्टर और म्यूजिशियन सैम लॉयड का कैंसर से हुआ निधन

हॉलीवुड से जुड़ी कई हस्तियां कोरोना महामारी के दौरान दुनिया को अलविदा कह चुकी है। इनमें से ज्यादातर लोगों की मौत कोरोना संक्रमण से हुई। अब हॉलीवुड एक्टर सैम लॉयड का निधन हो गया है। 56 वर्षीय सैम पिछले सवा साल से कैंसर से जूझ रहे थे। उन्हें मेडिकल कॉमेडी-ड्रामा शो ‘स्क्रब्स’ में वकील टेड बकलैंड के रोल के लिए काफी पसंद किया गया था। बता दें, सैम लॉयड का जन्म 12 नवंबर, 1963 को अमेरिका के वेस्टन में हुआ था। एक्टिंग के अलावा उन्होंने बतौर सिंगर और म्यूजिशियन कई एल्बम रिकॉर्ड किए।

मस्तिष्क ट्यूमर और कैंसर से ग्रसित थे सैम

जानकारी के लिए बता दें, जनवरी 2019 में सैम लॉयड को मस्तिष्क ट्यूमर और कैंसर से ग्रसित होने का पता चला था। यह कैंसर उनके फेफड़ों, जबड़े, लीवर और रीढ़ तक फैल गया था। तब से ही उनका इलाज चल रहा था। हालांकि, काफी कोशिशों के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका। सैम के निधन की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उनके फैंस अपने पसंदीदा एक्टर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

सैम लॉयड को याद करते हुए, ‘स्क्रब्स’ शो के प्रोड्यूसर बिल लॉरेंस ने एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘आज सैम लॉयड के बारे में बहुत सोच रहा हूं। वास्तव में एक सज्जन इंसान। उन्हें कई लोग याद करेंगे।’ एक्टर जैच ब्राफ ने लिखा- ‘सबसे बेहतरीन अभिनेताओं में से एक.. आपकी आत्मा को शांति मिले। आपके साथ काम करने की मुझे बहुत खुशी है। आपके जैसा कोई दयालु व्यक्ति नहीं हो सकता था। मैं हमेशा आपके साथ बिताए पलों को बहुत मिस करूंगा।’

Read More: मैडोना का दावा, कोरोना को टक्कर दे सकता है उनका ब्लड प्रोटीन

गौरतलब है कि सैम लॉयड ने टेलीविजन और फिल्मों में करीब तीन-दशक तक काम किया। उन्होंने अपने कॅरियर के दौरान ‘डेसपरेट हाउस वाइव्स’, ‘सीनफेल्ड’, ‘मॉडर्न फैमिली’, ‘बैटरी पार्क’, ‘द मीडिल’, ‘सुपर कैपर्स’, ‘राइजिंग सन’, ‘गैलेक्सी क्वेस्ट’, ‘बैक बाई मिडनाइट’, ‘द ब्रॉदर्स सोलोमन’ जैसे शो और फिल्मों में किया।

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago