लाइफस्टाइल

अगर भोले बाबा का प्रसाद सिर चढ़ जाए तो ये करें…

रंगों की दुनिया में एक बार फिर से झूमने का मौका आ गया है। होली की तैयारियां अंतिम चरणों में हैं। बाजारों में एक दूसरे को रंगने के लिए विभिन्न रंग मिल रहे हैं। कहीं पक्के, कहीं गुलाल तो कहीं ईको फ्रेंडली। रंगों के अलावा इस त्योहार पर एक और चीज का क्रेज देखने को मिलता है और वह है ठंडाई यानी भांग। भोले बाबा का प्रसाद माने जानी वाली यह ठंडाई इस दिन खास तौर पर ली जाती है। लेकिन कई बार यह रंग में भंग डालने का भी काम करती है। अधिक मात्रा में सेवन के कारण कई तरह की समस्या का सामना करना पड़ता है। ऐसे में कुछ देसी उपाय हैं जो इस नशे से बाहर आने में मदद कर सकते हैं। आइए जानें क्या होता है यह नशा और कैसे इसे कम कर सकते हैं।


जब ऐसा हो तो ध्यान रखें

भांग पीने के बाद व्यक्ति का अपने नर्वस सिस्टम पर कंट्रोल नहीं रहता। इस कारण वह किसी भी चीज को नियंत्रित करने की स्थिति में नहीं रहता है। बेवजह हंसना, रोना, सोना या कोई काम निरंतर करना आदि इसी के कारण होता है। इसके अलावा कई बार व्यक्ति या तो खुद की पहचान भूल जाता है या फिर अन्य लोगों को पहचान नहीं पाता है। कुछ सामान्य लक्षणों में तो कोई समस्या नहीं होती लेकिन यदि कोई आंखे खोलकर बेसुध है या और कोई गंभीर लक्षण दिखे तो उसे ​तुरंत अस्पताल ले जाना जरूरी है।

ये उपाय हो सकते हैं कारगर

इस नशे में घी को सबसे कारगर उपाय माना जाता है। माना जाता है कि भांग के नशे को कम करन के लिए घी का सेवन करना चाहिए इससे नशा तुरंत उतरता है।

मक्खन का सेवन करने से भी नशा कम होता है।

नशा उतारने के लिए खटाई का सेवन करना सबसे बेहतर तरीका है। नशा ज्यादा होने पर दही या दही से बनी चीजें खाएं।

भांग के नशे के बाद कभी भी मीठी चीजें या हेवी डाइट न लें।

नशा उतारने के लिए बिना शक्कर या नमक डाले नींबू पानी 4 से 5 बार पीना फायदा करता है।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago