शिक्षा

अमेरिका में सबसे ज्यादा शिक्षित हिंदू धर्म के लोग : अध्ययन

एक ताजा अध्ययन के अनुसार अमेरिका में हिंदू धर्म के लोग सबसे ज्यादा पढ़ी लिखी कौम के रूप में उभरकर सामने आई है। ये अध्ययन विश्विद्यालयों से डिग्री लेने के आधार पर किया गया है जहां 77 प्रतिशत हिंदुओं ने कॉलेजों से डिग्री हासिल की है। इस अजीबो गरीब अध्ययन करने के पीछे जो तर्क दिया गया है उसके अनुसार अमेरिका में 4 साल की कॉलेज डिग्री आपको आर्थिक रूप से सफल बनाने की कड़ी में एक अहम जिम्मेदारी निभाती है। ऐसे में इस अध्ययन से पता चला है कि हिंदु आर्थिक रूप से वहां इसलिए भी सक्षम बने हैं क्योंकि वो शिक्षा पूरी करने में विश्वास रखते हैं।

इस सूची में दूसरे नंबर पर युनिटेरियन नामक लोगों का एक समूह आता है जो सभी धर्मों के ग्रंथों की कद्र करता है साथ ही उनमें अपनी आस्था भी रखता है मगर सीधे तौर पर किसी धर्म से जुड़ा हुआ नहीं है। तीसरे स्थान पर संयुक्त रूप से यहूदी और एंग्लिक चर्च के अनुयायी आते हैं। सबसे हैरानी की बात ये है कि नास्तिक लोग भी इस सूची के तीसरे स्थान पर आते हैं वहीं मुस्लिम और कैथोलिक क्रमश: चौथे और पांचवे स्थान पर है।

बता दें कि वैसे तो अमेरिका कभी अपनी जनगणना धार्मिक और जातिगत आधार पर नहीं करता है मगर एक अध्ययन के अनुसार अमेरिकी आबादी में 0.7 प्रतिशत हिंदू निवास करते हैं और अब तो अमेरिका की राजनीती, व्यापार,प्रशासन आदि जगहों पर हिंदुओं की भी भागीदारी देखी जा सकती है। यहां हिंदू ना सिर्फ भारत से बल्कि बाहरी देशों जैसे की कैरिबियाई, अफ्रीकी देशों से आते हैं।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago