टीवी

जल्द हो सकती है कमोलिका की एंट्री, हीना ने कुछ इस तरह दिया इशारा

स्टार प्लस के शो ‘कसौटी जिंदगी के’ में हिना खान के कमोलिका के किरदार को लेकर पिछले काफी समय से बातें हो रही हैं। इस शो के ज़रिए वो पहली बार नेगेटिव रोल में नज़र आने वाली हैं। लेकिन अब तक उनके किरदार की शो में एंट्री नहीं हुई है। करीब एक महीने पहले महज चंद मिनटों के लिए उनकी झलक जरूर दिखाई गई थी, जिसके बाद से ही लगातार फैंस को उनकी वापसी का इंतज़ार था।

अब सुनने में आ रहा है कि हिना खान के फैंस का यह इंतजार अब जल्द ही खत्म हो गया है और जल्द ही वह शो में फिर से अपनी अदाएं दिखाती नजर आएंगी। इस बात की जानकारी खुद हिना खान ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें पोस्ट करके दी। तस्वीरों में वो कोमोलिका के लुक में नजर आ रही हैं। यहां तक कि एक तस्वीर को पोस्ट करते हुए हिना ने लिखा- ‘एक तस्वीर और..पब्लिक डिमांड पर।’

हिना खान की इस तस्वीर पर यूजर्स के लगातार कमेंट्स आ रहे हैं। सभी उनसे यही सवाल कर रहे हैं कि ‘कसौटी जिंदगी के’ में उनकी वापसी कब होगी? तस्वीरों में हिना ने व्हाइट और ऑरेंज कॉम्बिनेशन का लहंगा चोली पहना है, जिसमें वो काफी खूबसूरत लग नज़र आ रही हैं और इसके साथ ही ये भी साफ लग रहा है कि वो जल्द ही शो में अपनी दमदार एंट्री ले सकती हैं।

आपको बता दें, हिना खान करीब एक महीना पहले शो में महज कुछ मिनटों के लिए ही नजर आई थीं और इसके बाद से वह शो से नदारद हो गई थीं। इसके पीछे की वजह हिना खान की आने वाली फिल्म ‘लाइंस’ की शूटिंग को बताया जा रहा था, जिसे लेकर वो काफी बिज़ी चल रही थीं। अब देखना होगा कि उनके आने के बाद अनुराग—प्रेरणा की जिंदगी में कौनसा बड़ा तूफान आता है।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago