हलचल

व्हाइट हाउस के बेसमेंट में भरा पानी, रिकॉर्ड तोड़ रही बारिश, देखें फोटोज

अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में सोमवार को हुई भारी बारिश के बाद कुछ हिस्से पानी में डूब गए। खबरों के अनुसार बारिश इतनी तेज थी कि महज एक घंटे में दिन का रिकॉर्ड टूट गया। इस भारी बारिश के कारण व्हाइट हाउस के बेसमेंट ऑफिस में भी पानी भर गया।

नेशनल वेदर सर्विस ने चक्रवाती बारिश के बीच चेतावनी जारी की है कि यह खतरनाक स्थिति है। रीगन राष्ट्रीय हवाई अड्डे सुबह 9 बजे से सुबह 10 बजे के बीच 3.3 इंच (8.4 सेमी) पानी बरसा। इसके वजह से एक घंटे में 2.2 इंच का पिछला रिकॉर्ड टूट गया, जो साल 1958 में बना था। एनडब्ल्यूएस के मौसम विज्ञानी मार्क चेनार्ड ने कहा कि 1871 में रिकॉर्ड रखने के बाद जुलाई का सातवां सबसे ज्यादा बारिश वाला दिन था।

उनके अनुसार बारिश ने एक घंटे में अपना डेली रिकॉर्ड तोड़ दिया। उत्तर-पश्चिम में अरलिंगटन, वर्जीनिया में और भी ज्यादा बारिश दर्ज की गई है।

आपको बता दें कि भारी बारिश को देखते हुए वाशिंगटन के शीर्ष संग्रहालयों और स्मारकों को बंद रखा गया। स्थानीय आपातकालीन कर्मचारी कारों से कई लोगों को बचा रहे थे।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago