ताजा-खबरें

चंद्रयान-2 संपर्क टूटने के बाद हुई ‘विक्रम’ की हार्ड लैंडिंग, सुरक्षित लैंडर से संपर्क साधने की कोशिश जारी

भारत के महत्वाकांक्षी मिशन चंद्रयान-2 को लेकर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की उम्मीदें अभी जिंदा हैं। वह सुरक्षित लैंडर ‘विक्रम’ से संपर्क जोड़ने की हर संभव कोशिश कर रहा है। बता दें कि शनिवार को तय योजना के मुताबिक विक्रम लैंडर की ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ के समय चांद की सतह से 2.1 किमी की ऊंचाई पर उसका इसरो के कंट्रोल रूम से संपर्क टूट गया था। लेकिन अब ISRO चीफ के. सिवन ने कहा है कि चंद्रयान-2 के लैंडर ‘विक्रम’ के चंद्रमा की सतह पर मौजूद होने का पता चला है। साथ ही उन्होंने कहा कि विक्रम की जरूर ‘हार्ड-लैंडिंग’ रही होगी।

उन्होंने लैंडर ‘विक्रम’ की हार्ड लैंडिंग के कारण हुए ​नुकसान के सवाल पर कहा कि ‘हमें इस बारे में अभी कुछ नहीं पता।’ उन्होंने कहा कि ‘विक्रम’ मॉड्यूल से संपर्क करने की कोशिश लगातार जारी है। जो फिलहाल ‘हार्ड लैंडिंग’ के बावजूद सही सलामत चांद की सतह पर है। सोमवार को इसरो ने चंद्रयान—2 मिशन के संदर्भ में यही खुशखबरी दी। कहा है कि विक्रम लैंडर बिल्कुल सुरक्षित है और जल्द ही उससे संपर्क साधा जाएगा।

वहीं मिशन से जुड़े इसरो अधिकारी ने बताया कि ‘ऑर्बिटर के कैमरे से भेजी तस्वीरों के अनुसार लैंडर निर्धारित जगह के बहुत करीब एक ‘हार्ड लैंडिंग’ के साथ नीचे आया होगा। इसके बाद भी लैंडर वहां साबुत है, उसके टुकड़े नहीं हुए हैं। वह झुकी हुई स्थिति में है।’ उन्होंने आगे बताया कि ‘हम लैंडर के साथ संपर्क स्थापित करने के लिए हरसंभव कोशिश कर रहे हैं। इसरो के टेलीमेट्री, ट्रैकिंग और कमांड नेटवर्क (आईएसटीआरएसी) में एक टीम इस काम में जुटी है।।’ लैंडर के भीतर ‘प्रज्ञान’ नाम का रोवर भी है।

ऑर्बिटर अपना कार्य बखूबी कर रहा है

चंद्रयान-2 के तीन भाग थे— ऑर्बिटर, लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान। ‘चंद्रयान-2’ मिशन के त्रुटिरहित और सटीक प्रक्षेपण व शानदार प्रबंधन ने इसरो को ‘ऑर्बिटर’ के मोर्चे पर अत्यंत गौरवान्वित किया है। इसरो ने 2,379 किलोग्राम वजनी ऑर्बिटर का मिशन काल एक साल तय किया था, लेकिन यह वहां लगभग सात साल तक काम कर सकता है।

Rakesh Singh

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 months ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 months ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 months ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 months ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 months ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 months ago