ये हुआ था

Republic Day 2022: इन मैसेज के साथ दें 73वें गणतंत्र दिवस की बधाई…

हर साल भारत 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाता है। देश इस बार 73वां रिपब्लिक डे मनाने जा रहा है। इसी दिन देश में संविधान लागू किया गया था। सबसे दिलचस्प बात ये है कि भारत का संविधान दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान है, जिसको डॉ. भीमराव अंबेडकर के नेतृत्व में लिखा गया था। इसे बनाने में दो साल, 18 महीने और 18 दिन का समय लगा था। बाद में इसे 26 जनवरी, 1950 को लागू किया गया। गणतंत्र दिवस के मौके पर इन खास मैसेज के साथ आप एक-दूसरे को बधाई दे सकते हैं।

कुछ नशा तिरंगे की आन है,
कुछ नशा मातृभूमि की शान का है,
हम लहराएँगे हर जगह ये तिरंगा,
नशा ये हिंदुस्तान की शान का है। 
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं!

एक सैनिक ने क्या खूब कहा है,
किसी गजरे की खुशबू को महकता छोड़ आया हूं,
मेरी नन्ही सी चिड़िया को चहकता छोड़ आया हूं,
मुझे छाती से अपनी तू लगा लेना ऐ भारत माता,
मैं अपनी मां की बाहों को तरसता छोड़ आया हूं।
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं!

आज़ादी की कभी शाम न होने देंगे,
शहीदों की कुर्बानी बदनाम न होने देंगे,
बची है लहू की एक बूंद भी रगों में,
तब तक भारत माता का आंचल नीलाम न होने देंगे !
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं!

जिक्र अगर हीरो का होगा,
तो नाम हिंदुस्तान के वीरों का होगा।
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं!

भारत की फ़जाओं को सदा याद रहूँगा,
आज़ाद था, आज़ाद हूँ, आज़ाद रहूँगा।
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं!

आज़ादी का जोश कभी कम ना होने देंगे
जब भी ज़रुरत पड़ेगी देश के लिए जान लुटा देंगे
क्योंकि भारत हमारा देश है
अब दोबारा इस पर कोई आंच ना आने देंगे
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं!

ज़माने भर में मिलते हैं आशिक कई,
मग़र वतन से खूबसूरत कोई सनम नहीं होता,
नोटों में भी लिपट कर, सोने में सिमटकर मरे हैं कई,
मगर तिरंगे से खूबसूरत कोई कफ़न नहीं होता।
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं!

ना जियो धर्म के नाम पर,
ना मरो धर्म के नाम पर,
इंसानियत ही है धर्म वतन का,
बस जियो वतन के नाम पर।
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं!

शहीदों के त्याग को हम बदनाम नही होने देंगे,
भारत की इस आजादी की कभी शाम नही होने देंगे।
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं!

ये बात हवाओ को बताए रखना
रोशनी होगी चिरागों को जलाए रखना
लहू देकर जिसकी हिफाज़त हमने की
ऐसे तिरंगे को सदा दिल में बसाए रखना
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं!

Read More: 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाये जाने के पीछे की ये है पूरी कहानी

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago