चलता ओपिनियन

हनुमान की जाति वाली बहस में अब तर्कों का अंतिम संस्कार हो चुका है!

हमारे समाज का अपने 33 करोड़ भगवान से कुछ इस तरह का लगाव है हम सारे काम छोड़कर कभी भगवान राम के अस्तित्व की लड़ाई लड़ते हैं तो कभी हनुमान का जाति सर्टिफिकेट ढूंढ़ने में बौद्धिकता गिराने की सारी हदें पार कर जाते हैं।

फिलहाल देश में राम नाम का उछाल थोड़ा शांत है तो हनुमान जी ने चुनावों के समय से अब तक अपनी चर्चा का दौर बराबर संभाल रखा है या फिर यूं कहे कि हमारे चुने हुए जन प्रतिनिधि कभी राम को पकड़ लेते हैं तो कभी हनुमान पर अपने ज्ञान का बखान करते हैं।

भगवान हनुमान की जाति बताने का सिलसिला कुछ ऐसा शुरू हुआ कि वो दलित, आदिवासी से लेकर मुसलमान और अब जाट हो गए हैं। इन सब जातियों के नाम बताने में एक बात जो कॉमन है वो ये कि हर कोई जाति बता रहा है जो ये दर्शाता है कि हमारा समाज आज भी जातिगत आबोहवा में खुद को सुरक्षित महसूस करता है। हर नेता अपनी जाति या समाज का तमगा हनुमान पर चस्पा कर रहा है।

एक बार के लिए सोचिए कहीं एक दिन ऐसा हो कि सुप्रीम कोर्ट ने खुद हनुमान जी की जाति पर मुहर लगा दी, फिर इस निर्रथक बहस का अंत होगा औऱ फिर ये जरूर देखना होगा कि इससे किसे फायदा हुआ होगा?

क्या देश का किसान हनुमान का जाति सर्टिफिकेट अपनी कुछ बीघा जमीन पर लगाएगा?

क्या बेरोजगारों को इंटरव्यू में हनुमान जी के जातिगत इतिहास पर सवाल पूछे जाएंगे?

क्या नेता हनुमान जी के बारे में नॉलेज के आधार पर वोट मांगने आएंगे?

ऐसा कुछ नहीं होगा चाहे आप किसी भी भगवान का कास्ट सर्टिफिकेट कहीं भी पेश कर दें, लेकिन इस बेतुकी बहस की आड़ में हम इस राजनीति और नेताओं से उन वाजिब सवालों के जवाब मांगने के हमारे अधिकार को खो रहे हैं।

हमें यह सोचना होगा कि कोई नेता या ज्ञानी पुरुष हमें किसी भी भगवान की जाति बताए हमें उसमें ना उलझते हुए सरकार पर दबाव बनाना चाहिए, हमारे अधिकारों के प्रति आवाज उठानी चाहिए। वैसे देखा जाए तो हनुमान जी अगर आज होते तो वो फिलहाल इस दुनिया के सबसे परेशान इंसान होते।

sweta pachori

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago