युवा

क्या है ये ‘हैलोवीन’ और ये भारत में क्यों हो रहा है ट्रैंड

कई दिनों से सोशल मीडिया पर एक शब्द ‘हैलोवीन’ काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसे लेकर काफी पोस्ट भी देखी जा रही है। देश में ‘मीटू’ की आंधी के तुरंत बाद ही हैलोवीन ने अपने पैर पसार लिए मगर कई लोगों को अभी भी इसका मतलब और औचित्य समझ नहीं आ रहा होगा। चलिए हम बताते हैं कि इस नई बला के बारे में।

 

दरअसल हैलोवीन एक अमेरिकी परंपरा है जिसे हर साल 31 अक्टूबर की रात को मनाया जाता है। ये परंपरा ईसाईयों द्वारा शुरू की गई थी जिसके तहत हर साल अक्टूबर के आखिरी रविवार को ईसाई लोग अपने दिवंगत प्रियजनों की याद में अजीबों गरीब कपड़े और चेहरे पर डरावने मुखौटे लगाए घूमते हैं। 21 सदी में इस परंपरा ने नया रूप ले लिया और अब लोग हैलोवीन मनाने के नाम पर पार्टियां करते और गेम्स खेलते दिखाई देते हैं।

पश्चिम की इस अनूठी परंपरा की हवा हमारे देश में भी आ पहुंची और जिसको सोशल मीडिया से काफी बल मिला है। आज देश के कई शहरों में हैलोवीन फेस्टिवल मनाया जाता है जिसके तहत लेट नाइट पार्टीज और हॉरर म्यूजिक बजाकर इसे सैलिब्रेट करते हैं।

इस बार भी 31 अक्टूबर की रात को देश के कई बड़े शहरों में होटल,पब,डिस्क और रेस्त्राओं पर हैलोवीन की थीम पर कई आयोजन हुए जिसमें युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। हैलोवीन मनाने पर कुछ लोग इसे पश्चिमी सभ्यताओं और मान्यताओं का भारत पर तेजी से हो रहे असर के रूप में भी देख रहे हैं और इसपर कड़ी आपत्ति दर्ज करा रहे हैं।

हैलोवीन के बारे कुछ रोचक तथ्य:

हैलोवीन फैस्टिवल मनाने की शुरूआत सबसे पहले इंग्लिश देशों आयरलैंड और स्कॉटलैंड से हुई थी।

अपने पूर्वजों की याद में ईसाई समूह अक्टूबर महीने के आखिरी रविवार के दिन इस त्यौहार को मनाता है जो कि कई दिन चलता है।

हैलोवीन मनाने के पारंपरिक तरीकों में कद्दू को काटकर उसे किसी डरावनी सूरत का आकार दिया जाता है और उसको अंदर से खोखला कर उसमें मोमबत्तियां डाल दी जाती हैं। इन कद्दूओं को लोग अपने घर के बाहर लगाते हैं और थोड़े दिनों के बाद इन्हें दफन कर दिया जाता है।

अमेरिका,इंग्लैंड और कुछ यूरोपिय देश इसे नए साल के आगमन की खुशियों के रूप में भी मनाते हैं।

हैलोवीन पर लोग डरावनी वेशभूषा इसलिए धारण करते हैं ताकि उनके प्रियजनों की आत्मा को शांति प्रदान हो सके।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago