बॉलीवुड

शादी के बंधन में बंधे गुरीक और एक्ट्रेस सिमरन, यहां देखें तस्वीरें…

अगर आपको याद हो तो, 2008 में, सिमरन कौर मुंडियावास को मिस इंडिया यूनिवर्स का ताज पहनाया गया था, और आज ताजा खबरों के मुताबिक सिमरन ने अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड गुरीकमान से पटियाला में शादी कर ली है। बता दें कि गुरीकमान महान गायक गुरदास मान के बेटे हैं।

भव्य मेहंदी रस्म से लेकर संगीत और शादियों तक, सिमरन की शादी सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड में रही है। दिलजीत दोसांझ, अभिनेत्री पोपी जब्बाल से लेकर गौहर खान जैसे कई सेलेब्स इस शादी में शामिल हुए थे।

शादी पंजाब के पटियाला के द बारादरी पैलेस में हुई। रिपोर्टों के अनुसार, निमराना होटल्स ने दोपहर के भोजन का आयोजन किया जिसमें विदेशियों के लिए एक अलग मेनू था।

मस्ती से भरी शादी की तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। शादी के तुरंत बाद ही गुड न्यूवेज़ अभिनेता, दिलजीत दोसांझ ने न्यूलीमैरिड कपल की एक फोटो शेयर कर उन्हें शादी की बधाई दी।

तस्वीरों में ‘कुकू माथुर की झंड हो गई’ और पंजाबी फिल्म ‘बेस्ट ऑफ लक’ की अभिनेत्री सिमरन एक लाल लहंगे और हैवी एंब्रॉयडरी वाले लाल दुपट्टे में बहुत खूबसूरत लग रही थी। जबकि गुरीक हल्के नीले रंग की पगड़ी के साथ येल्लो कलर के कुर्ते में जबरदस्त लग रहे थे।

Sushma Champawat

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago