ये हुआ था

बर्थडे: राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित एकमात्र पंजाबी गायक हैं गुरदास मान

पंजाबी सॉन्ग्स इन दिनों बॉलीवुड और एलबम्स का अहम हिस्सा बन चुके हैं। पंजाबी तड़का जब तक नहीं होता तब आजकल के यूथ को फील नहीं मिलता। यदि पंजाबी गायकों की बात की जाए तो नए जमाने के कई गायक हैं,  लेकिन पुराने दिल छू लेने वाले गायकों की बात की जाए तो गुरदास मान का नाम जरूर आता है। 4 जनवरी 1957 को पंजाब के गिद्दड़बाहा में जन्में गुरदास अब भी गायिकी में सक्रिय हैं। गुरदास ना सिर्फ पंजाब में बल्कि पूरी दुनिया में एक जाना पहचाना नाम है। उनके फैंस उन्हें प्यार से बाबा बुलाते हैं। उनकी गायिकी इतनी दिलकश होती है कि वे जो भी गाना गाते हैं सुनने वालों को जरूर पसंद आता है। इस खास मौके पर जानिए उनके जीवन के बारे में कुछ रोचक बातें…

दारू और लड़की के नाम पर नहीं बेचते गाने

आजकल के पंजाबी सिंगर्स के गाने में एक बात कॉमन होती है दारू और लड़की। लेकिन गुरदास ने कभी भी अपने गानों को हिट करवाने के लिए लड़की और दारू शब्दों का प्रयोग नहीं किया। उनके गानों की खासियत उनके लिरिक्स होते हैं, जिनके पीछे कई बातें छिपी होती हैं। वे समाज से जुड़ी बातों को अपने गानों के जरिए दर्शाने की कोशिश करते हैं। उनके अनुसार गानों के जरिए समस्याओं को बहुत बेहतरी से सबके सामने रखा जा सकता है।

यूं मिली थी पहली पहचान

गुरदास मान असली सफलता दूरदर्शन ने दिलाई थी। 1980 में आए उनके गाने ‘दिल दा मामला है…’ से उनको पहचान मिली थी। दूरदर्शन पर इस गाने को दिखाया गया था और वह रातों रात सुपरस्टार बन गए थे। इस गाने पर टीवी का एक मशहूर शो भी बना था और जसपाल भट्टी ने अपने लोकप्रिय कार्यक्रम ‘फ्लॉप शो’ में इसे इस्तेमाल किया था।

सोशल वर्क में रहते हैं आगे

अपने गानों से समाज में बदलाव लाने की कोशिश करने वाले गुरदास मान जब भी कोई कॉन्सर्ट करते हैं तो कमाई का कुछ हिस्सा चैरिटी में देते हैं। वे कई सालों से यह काम कर रहे हैं। इसके अलावा वे कई कलाकारों के गॉडफादर भी हैं इनमें दलेर मेहंदी, कपिल शर्मा, सोनू सूद आदि शामिल हैं।

Read: फिल्मों में आने से पहले होटल में वेटर हुआ करते थे सिंगर-एक्टर गिप्पी ग्रेवाल

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

1 month ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

1 month ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 months ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 months ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 months ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 months ago