यात्रा

ट्रेन यात्रा के लिए गाइडलाइन्स जारी, टिकट की एप व वेबसाइट से ऐसे करें बुकिंग

लॉकडाउन लगने के कई दिनों बाद सरकार ने कुछ यात्री ट्रेनों को चलाने की हरी झंडी दे दी है और कल मंगलवार से ये ट्रेने संचालित होंगी। लेकिन अगर आप सफर करना चाहते हैं तो टिकट की बुकिंग बजाय स्टेशन काउंटर के यह ऑनलाइन ही की जाएगी। रेल यात्रा के संबंध में सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गाइडलाइन्स भी जारी की है। जानिये इस मामले के बारे में-

इन जगहों को चलेंगी ये ट्रेन

मंगलवार 12 मई से चलने वाली इन 15 यात्री ट्रेनों में खास बात यह है कि यात्री अपने सफर के दौरान केवल एसी कोच में ही सफर कर सकेंगे। इनका किराया भी राजधानी ट्रेनों की तरह ही​ वसूला जाएगा। नई दिल्ली से चलने वाली ये ट्रेन अगरतला,पटना,हावडा,सिंकदराबाद, अहमदाबाद,जम्मू आदि जगहों के लिए संचालित होंगी।

Read More: कोरोना : भारत में मरीजों का आंकड़ा 67 हजार पार, 24 घंटे में 4 हजार से अधिक मामले

एप व वेबसाइट से करें बुकिंग, काउंटर रहेंगे बंद

इन 15 ट्रेनों की टिकट की बुकिंग आज सोमवार शाम 4 बजे से शुरू हो जाएगी और ट्रेनें कल मंगलवार से शुरू होंगी। इन ट्रेनों में सफर करने के लिए आपको टिकटों की बुकिंग एप या आईआरसीटीसी की वेबसाइट से ऑनलाइन ही करवानी पडेगी क्यों कि बुकिंग काउंटर बंद रहेंगे।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइन्स

इधर मंगलवार से ट्रेन शुरू होेने पर इनमें यात्रा करने से पहले केंद्रीय गृह मंत्रालय ने यात्रियों के लिए सावधानियों संबंधित गाइडलाइन्स जारी की है। जिसमें सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क पहनने व कंफर्म टिकट लेने संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं और प्रत्येक रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की स्क्रीनिंग की जाएगी और जो नॉर्मल हैं उनको ही एंट्री मिल पाएगी।

 

Ajay Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago