हलचल

सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को होली के मौके पर दिया 10 हजार एडवांस का तोहफा

केंद्र सरकार ने होली के मौके पर केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा दिया है। इस महीने के अंत में होली का त्योहार पर सरकार केंद्रीय कर्मचारियों को कैश गिफ्ट देने जा रही है। देश में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों की वजह से भले ही इस बार होली के रंगों में पहले जैसी रौनक नज़र नहीं आएगी, लेकिन मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को खुश करने की तैयारी कर ली है। जानकारी के अनुसार, मोदी सरकार स्पेशल फेस्टिवल एडवांस स्कीम लेकर आई है। इस स्कीम के तहत केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों को दस हजार रुपये एडवांस के तौर पर दिया जाएगा। इस दस हजार रुपये को कर्मचारी दस आसान किस्तों में वापस कर सकते हैं।

स्कीम के तहत मिलने वाली राशि ब्याज मुक्त

आपको जानकारी के लिए बता दें कि स्पेशल फेस्टिवल एडवांस स्कीम के तहत मिलने वाली इस राशि को 31 मार्च, 2021 से पहले खर्च करना होगा। इस स्कीम के तहत मिलने वाली राशि ब्याज मुक्त होगी और दस आसान किस्तों में इसे वापस किया जा सकता है। केंद्रीय कर्मचारियों को सातवें आयोग की सिफारिश के आधार पर ये सुविधा मिल रही है। गौरतलब है कि इससे पहले छठे वेतन आयोग में 4,500 रुपये मिलते थे।

साल में केवल एक बार ही मिलेगी एडवांस राशि

जानकारी के अनुसार, केंद्र सरकार की योजना के तहत केंद्रीय कर्मचारियों को यह एडवांस राशि साल में केवल एक ही बार मिलेगी। इसके अलावा राज्य सरकारों के पास भी कर्मचारियों को अग्रिम राशि देने का विकल्प है। बता दें कि केंद्र सरकार कर्मचारियों के रुके हुए महंगाई भत्ते को नए वित्त वर्ष में जारी करने वाली है। बीते दिनों वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने संसद में जानकारी देते हुए बताया था कि केंद्रीय कर्मचारियों और पेशनधारकों के लिए महंगाई भत्ते की तीन बकाया किस्त जुलाई 2021 तक जारी कर दी जाएगी।

Read More: 18 राज्यों में कोरोना वायरस का नया ‘डबल म्यूटेंट’ वैरिएंट मिला

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago