हलचल

मोदी कैबिनेट के विस्तार से पहले कई राज्यों के गवर्नर बदले, थावरचंद गहलोत को बनाया कर्नाटक का राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट के विस्तार की संभावनाओं के बीच राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंगलवार को कई राज्यों के राज्यपालों को बदल दिया। जानकारी के अनुसार, केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल बनाया गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कर्नाटक, मध्यप्रदेश और हिमाचल समेत आठ राज्यों में नए गवर्नर नियुक्ति किए हैं। बता दें कि केंद्रीय मंत्री थावरचंद को गवर्नर बनाये जाने से मोदी कैबिनेट में एक नये दलित नेता को मंत्री बनाने के लिए जगह खाली हो गई है। हालांकि, ये देखना होगा कि उनकी जगह किसे दलित नेता के रूप में आगे बढ़ाया जाता है। थावरचंद काफी लंबे समय से बीजेपी से जुड़े हुए थे।

प्रधानमंत्री मोदी के करीबियों में शामिल हैं थावरचंद

पीएम मोदी के नेतृत्व वाली केंद्रीय कैबिनेट के विस्तार से पहले मध्यप्रदेश से आने वाले दलित नेता और केंद्र सरकार में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वह मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में भी केंद्रीय मंत्री रहे थे। उनके अलावा हरि बाबू कंभमपति को मिजोरम का राज्यपाल और मंगूभाई छगनभाई पटेल को मध्य प्रदेश का गवर्नर नियुक्त किया गया है।

अर्लेकर हिमाचल प्रदेश और पिल्लई गोवा के गवर्नर नियुक्त

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राजेंद्रन विश्वनाथ अर्लेकर को हिमाचल प्रदेश का नया गवर्नर नियुक्त किया गया है। वहीं, मिजोरम के राज्यपाल पीएस श्रीधरन पिल्लई को गोवा का राज्यपाल बनाया गया है। हरियाणा के गवर्नर सत्यदेव नारायण आर्य को राज्य से हटाकर त्रिपुरा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। त्रिपुरा के राज्यपाल रमेश बैस को झारखंड का गवर्नर बनाया गया है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश के गवर्नर बंडारू दत्तात्रेय को हरियाणा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। उधर, केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत के राज्यपाल बनने के बाद उन्होंने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। इस दौरान गडकरी ने उन्हें राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर बधाई दी।

Read Also: बंगाल में कांग्रेस को लगा झटका, प्रणब दा के बेटे अभिजीत मुखर्जी टीएमसी में शामिल

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago