ताजा-खबरें

सरकार का फैसला, IT-BPO कर्मचारियों के लिए 31 जुलाई तक बढ़ाया वर्क फ्रॉम होम

कोरोना वायरस के संकट व लॉकडाउन के बीच केंद्र सरकार ने एक बडा फैसला लिया है। सरकार ने आईटी व बीपीओ के कर्मचारियों को घर से काम करने की समय सीमा को 31 जुलाई तक बढ़ा दिया है। केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद की अध्यक्षता में हुई राज्य सरकारों के मंत्रियों के साथ हुई एक महत्वपूर्ण बैठक में इस समयसीमा बढ़ाने की मंजूरी दी गई है।

कोरोना के प्रकोप को देखते हुए सरकार ने बढ़ाया समय

गौरतलब है कि देश में कोरोना के मामले कम नहीं हो रहे हैं और संक्रमण का ग्राफ का बढता ही जा रहा है। इसे देखते हुए सरकार ने बीपीओ व आईटी आदि कंपनियों के लिए घर से काम करने की समय सीमा 31 जुलाई तक कर दी है। मंगलवार को इस संबंध में केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद की अध्यक्षता में प्रदेश सरकारों के मंत्रियों के साथ हुई महत्वपूर्ण मीटिंग में इस मामले में निर्णय लेकर मंजूरी दी गई। गौरतलब है कि इससे पहले यह समय सीमा 30 अप्रैल को खत्म हो रही थी।

Read More: गुरुग्राम में कंपनियों को राहत की संभावना नहीं, जुलाई तक चल सकता है वर्क फ्रॉम होम

केंद्रीय मंत्री बोले- इसलिए बढाई सीमा

बैठक में केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि आईटी सेक्टर के लगभग 85 प्रतिशत कर्मचारी अपने घर से ही काम कर रहे हैं। मंत्री ने कहा कि घर से काम सही तरीके से हो और काम काज पर कोई असर न पड़े इसलिए 31 जुलाई तक समय सीमा बढाई गई है।

Ajay Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago