ये हुआ था

स्वतंत्रता सेनानी गोपाल कृष्ण गोखले माने जाते थे महात्मा गांधी के राजनीतिक गुरु

देश के स्वतंत्रता संग्राम में महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस और बाल गंगाधर तिलक जैसे कई सेनानियों का अहम योगदान रहा। इन्हीं के समकक्ष एक नाम गोपाल कृष्ण गोखले का था, जो अंग्रेजों से भारत को आज़ादी के लिए चलाये जा रहे आंदोलन से जुड़े बड़े नेताओं में से एक थे। जी हां, नरम दल के महान राजनीतिज्ञ गोखले का नाम स्वतंत्रता संग्राम में अग्रिम पंक्ति के नेताओं में रहा। यहां तक कि महात्मा गांधी भी अपने जीवन में राजनीति का हुनर सीखने का श्रेय गोखले को ही देते थे। इसलिए ही वह राष्ट्रपिता के राजनीतिक गुरु भी कहलाए। लेकिन गोखले के योगदान के बारे में हमें बहुत कम सुनने और पढ़ने को मिलता है। 9 मई को स्वतंत्रता सेनानी व समाज सुधारक गोपाल कृष्ण गोखले की 157वीं जयंती है। इस ख़ास अवसर पर जानिए उनके जीवन के बारे में…

पढ़ाई में शुरू से ही अत्यंत मेधावी छात्र थे गोखले

गोपाल कृष्ण गोखले का जन्म 9 मई, 1866 को महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले में एक गरीब परिवार में हुआ था। पढ़ाई में गोखले शुरू से ही अत्यंत मेधावी छात्र थे। स्कूल के दिनों से ही पढ़ाई में उनके प्रदर्शन पर उन्हें सरकार से 20 रुपए की छात्रवृत्ति मिलनी शुरू हो गई थी। गोखले का पढ़ाई को लेकर जुनून देखकर उनके माता-पिता ने यह सुनिश्चित किया कि वो अंग्रेजी शिक्षा हासिल करें ताकि ब्रिटिश राज में उन्हें एक अच्छी नौकरी मिल सकें।

गांधीजी ने देश को आजाद करने के लिए स्वतंत्रता आंदोलन में अहिंसा का रास्ता अपनाया, जिसके प्रेरणास्त्रोत भी गोपाल कृष्ण गोखले को ही माना जाता है। गांधीजी के कहने पर गोखले दक्षिण अफ्रीका भी गए, वहां उन्होंने रंगभेद के ख़िलाफ़ काफी दिनों तक आंदोलन चलाया और रंग-भेद की निंदा की। गोखले वर्ष 1905 में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी बने थे।

तिलक के सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी माने जाते थे

गोपाल कृष्ण गोखले एक नरमपंथी विचारधारा रखने वाले नेता थे। गरम दल के नेता बाल गंगाधर तिलक को उनका सबसे बड़ा प्रतिद्वंद्वी माना जाता है। स्वतंत्रता संग्राम के अलावा गोखले ने जीवन भर देश में फैले जातिवाद और छुआछूत के खिलाफ भी काम किया। अपने भाषणों में वो हिन्दू-मुस्लिम एकता की बात करते थे। माना जाता है कि मोहम्मद अली जिन्ना ने भी गोखले के चातुर्य को देखकर उन्हें अपना राजनीतिक गुरु बनाया।

शिक्षा, महिलाओं के अधिकारों पर किया था काम

गोखले ने अपने संघर्ष के दिनों में शिक्षा, महिलाओं के अधिकारों पर काम किया और सार्वभौमिक और मुक्त प्राथमिक शिक्षा की मांग करने वालों में उनका पहला नाम था। 49 वर्ष की उम्र में 19 फरवरी, 1915 को गोपाल कृष्ण गोखले ने आखिरी सांस ली, उनके निधन पर बाल गंगाधर तिलक ने कहा, ‘भारत का हीरा, महाराष्ट्र का गहना, श्रमिकों का राजकुमार आज अनंत विश्राम ले रहा है। उसे देखो और पालन करने कोशिश करो।’

Read: साहित्य में ‘नोबेल पुरस्कार’ से सम्मानित होने वाले प्रथम एशियाई थे रबीन्द्रनाथ टैगोर

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

1 month ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

1 month ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

1 month ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

1 month ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 months ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 months ago